जब रणवीर सिंह पर भड़क उठी अनुष्का शर्मा, बीच शो में हुआ था कुछ ऐसा

इन दिनों रणवीर सिंह काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। वें हाल ही में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ करण जौहर के शो में गए थे। जहां दीपिका के बयान ने पूरी इंडस्ट्री में सनसनी मचा रखी है। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब रणवीर सिंह अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा बटोर [...]

By Amit Rajput · 28/10/2023

इन दिनों रणवीर सिंह काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। वें हाल ही में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ करण जौहर के शो में गए थे। जहां दीपिका के बयान ने पूरी इंडस्ट्री में सनसनी मचा रखी है। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब रणवीर सिंह अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। इसके पहले वें एक बार अनुष्का शर्मा के साथ रिश्ते को लेकर भी चर्चा बटोर चुके हैं।

रणवीर सिंह ने पूछा था आनोखा सवाल

दरअसल ये किस्सा उस दौरान का है। जब दोनों ब्रेकअप के बाद एक इवेंट में आमने-सामने आए थे। इवेंट में रणवीर सिंह माइक लिए वहां मौजूद एक्टर्स से सवाल-जवाब कर रहे थे। तभी उनकी नजर अनुष्का शर्मा पर पड़ी और एक्टर उनके पास चले गए।अनुष्का शर्मा के पास जाकर रणवीर सिंह उनसे पूछते हैं कि सफलता की परिभाषा क्या होता है।लेकिन तभी अनुष्का एक्टर पर भड़क उठती हैं और कहती हैं कि रणवीर सिंह तुम होस्ट नहीं हो.”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अनुष्का की ये बात सुनकर रणवीर चुप हो जाते हैं और उनसे माफी मांगने लगते हैं। हालांकि दोनों की ये बातचीत मजाकिया ढंग में हुई थी। लेकिन इसका एक वीडियो काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।बता दें कि अनुष्का और रणवीर सिंह की जोड़ी फैंस ने ‘बैंड बाजा बारात’ में बहुत ज्यादा पसंद की थी। इसके बाद दोनों कुछ और फिल्मों में भी साथ नजर आए थे।

उस दौरान दोनों के बीच प्यार भी परवान चढ़ा था।लेकिन रणवीर और अनुष्का का ये रिश्ता ज्यादा वक्त तक चल नहीं पाया औऱ दोनों अलग हो गए। जिसके बाद रणवीर ने दीपिका पादुकोण से शादी कर ली। वहीं अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी रचा ली है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full