करण-अर्जुन में सलमान – शाहरुख नहीं थे फर्स्ट च्वाइस, इन दो एक्टर्स के चुने गए थे नाम !!
फिल्म में 1995 में आयी फिल्म करण अर्जुन एक सुपरहिट फिल्में थी। इस फिल्म में करण अर्जुन की भूमिका सलमान खान और शाहरुख खान ने निभाई थी। इस फिल्म को फैंस ने काफी पंसद किया था और शाहरुख - सलमान की जोड़ी को भी फैंस से काफी प्यार मिला था। लेकिन क्या आप जानते हैं [...]
फिल्म में 1995 में आयी फिल्म करण अर्जुन एक सुपरहिट फिल्में थी। इस फिल्म में करण अर्जुन की भूमिका सलमान खान और शाहरुख खान ने निभाई थी। इस फिल्म को फैंस ने काफी पंसद किया था और शाहरुख – सलमान की जोड़ी को भी फैंस से काफी प्यार मिला था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान – शाहरुख इस फिल्म के लिए फर्स्ट च्वाइस नहीं थे। इन दोनों की जगह पहले किसी और एक्टर को फिल्म के लिए साइन किया जा रहा था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
सनी और बाॅबी को मिला था ऑफर
सलमान और शाहरुख की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था।रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘करण अर्जुन’ का प्रस्ताव पहले सनी देओल और बॉबी देओल को दिया गया था। फिल्म का नाम पहले ‘कायनात’ था और राकेश इसमें 2 भाइयों को लेना चाहते थे। सनी ने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो इसे करने के लिए राजी हो गए।जब सनी को पता चला कि फिल्म में बॉबी को लिया जा रहा है, तो उन्होंने फिल्म के लिए मना कर दिया।
बॉबी तब बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे। ऐसे में सनी नहीं चाहते थे कि उनकी लोकप्रियता के तले बॉबी का डेब्यू दबा रह जाए। ऐसे में उन्होंने खुद को फिल्म से अलग कर लिया।बाद में बॉबी भी फिल्म से बाहर हो गए थे। बॉबी ने 1995 की ही फिल्म ‘बरसात’ से डेब्यू किया था।
अजय को भी हुई थी ऑफर
इसके बाद राकेश ने फिल्म का प्रस्ताव अजय देवगन को दिया। अजय को करण की भूमिका का प्रस्ताव दिया गया था जबकि शाहरुख अर्जुन की भूमिका निभा रहे थे।अजय ने भी यह फिल्म छोड़ दी थी, जिसके बाद करण का किरदार सलमान के हिस्से में आया था।’करण अर्जुन’ के रूप में दोनों अभिनेताओं की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। दोनों ने भाइयों के प्यार को पर्दे पर उतारकर सबका दिल जीत लिया था।