Shocking!! रणवीर सिंह ने मुंबई में बेचे दो लग्जरी अपार्टमेंट? कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश

Ranveer Singh : बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस और फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। रणवीर सिंह हाल ही में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। यह फिल्म इस वर्ष की हिट फिल्मों में से एक रही। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट [...

By Shaikh Almina · 13/11/2023

Ranveer Singh : बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस और फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। रणवीर सिंह हाल ही में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। यह फिल्म इस वर्ष की हिट फिल्मों में से एक रही। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट अहम किरदार में नजर आई थीं। खबर आ रही है कि अभिनेता ने मुंबई में अपने दो लक्जरी अपार्टमेंट बेच दिए हैं। रणवीर ने अपने दोनों अपार्टमेंट कितने में बेचे हैं, अब एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर अपने दो लग्जरी अपार्टमेंट बेचे हैं। दोनों संपत्तियों की संयुक्त कीमत भारी भरकम है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों संपत्तियों की संयुक्त कीमत 15.25 करोड़ रुपये है। ये अपार्टमेंट शहर के गोरेगांव पूर्व क्षेत्र में ओबेरॉय एक्सक्विजिट की 43वीं मंजिल पर स्थित हैं। दोनों अपार्टमेंट में 1,324 वर्ग फुट जगह है। साथ ही छह पार्किंग हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह को प्रत्येक फ्लैट के लिए 45.75 लाख की स्टांप ड्यूटी मिली है। खबर के अनुसार, इस दोनों अपार्टमेंट की डील 6 नवंबर को फाइनल हुई थी। सिंबा स्टार ने पिछले वर्ष बांद्रा वेस्ट में 119 करोड़ में एक क्वाड्रुप्लेक्स खरीदा था।

रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट

वहीं, रणवीर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह हाल ही में करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। फिल्म में आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम रोल में दिखाई दिए थे। इसके बाद वह रोहित शेट्टी की एक्शन कॉप फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे। वह फरहान अख्तर की डॉन 3 में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

इसके साथ ही बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मंगलवार, 14 नवंबर को अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मनाएंगे। दोनों ने 2018 में सात फेरे लिए थे। खबर के अनुसार, दीपवीर अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए विदेश गए हुए हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full