Shocking!! सीमा हैदर हैं प्रग्नेंट! खुद बताया कब बनेंगी मां, दादा ने हाथ देखकर बताया होगा लड़का

Seema Haider 2024 के पहले ही दिन प्रेग्नेंसी को लेकर सीमा हैदर फिर से चर्चा में आ गईं हैं। सीमा हैदर जल्द ही पति सचिन मीना के बच्चे की मां बनने वाली हैं। यह जानकारी खुद सीमा हैदर ने दी है। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया [...]

By Shaikh Almina · 1/1/2024

Seema Haider 2024 के पहले ही दिन प्रेग्नेंसी को लेकर सीमा हैदर फिर से चर्चा में आ गईं हैं। सीमा हैदर जल्द ही पति सचिन मीना के बच्चे की मां बनने वाली हैं। यह जानकारी खुद सीमा हैदर ने दी है। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि वह 2024 में खुशखबरी देने वाली हैं।

Seema Haider: नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर 2023 में खूब चर्चा में रहीं। सीमा हैदर के साथ-साथ भारत में उसके पति सचिन मीना और उसके परिवारवाले भी चर्चा में बने रहे। अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने पर सीमा हैदर और सचिन मीना के घरवालों से सुरक्षा एजेंसियों ने कई बार पूछताछ की।

फिर सुर्खियों में आईं सीमा हैदर

अब 2024 के पहले ही दिन प्रेग्नेंसी को लेकर सीमा हैदर फिर से चर्चा में आ गईं हैं। फिलहाल वह अभी पति सचिन मीना के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रहीं हैं। जानकारी सामने आ रही है कि सीमा हैदर जल्द ही पति सचिन मीना के बच्चे की मां बनने वाली हैं। यह जानकारी खुद सीमा हैदर ने दी है।

मिठाई भी खिलाएंगे- सीमा

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि वह 2024 में खुशखबरी देने वाली हैं। खुशखबरी के सवाल पर सीमा ने कहा कि बिल्कुल खुशियां आएंगी, मिठाई भी आपको खिलाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि 2024 में इनका (सचिन) जन्मदिन भी है। अच्छा रहेगा कि किसी और का भी जन्म हो जाए।

साथ लेकर आई थी 4 बच्चे

इसके बाद खुशखबरी के समय पर सीमा ने कहा कि बहुत जल्द मिलेगी। इसके लिए थोड़ा इंतजार करने को कहा है। खास बात है कि सीमा अपने साथ पाकिस्तान से 4 बच्चों को लेकर भारत आई थी। सीमा भारत में हिंदू रीति-रिवाज के साथ रह रही है। उसने दीपावली, तीज और करवाचौथ का त्योहार मनाया था।

इसके अलावा सीमा हैदर ने रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी भेजी थी। एक वीडियो में सीमा ने कहा कि उनके बच्चों का अच्छा भविष्य भारत में ही है। उन्होंने कहा कि उनके बच्चों को उज्ज्वल भविष्य सचिन मीना ही दे सकते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full