Irfan Khan: जब हिन्दी फिल्म के लिए इरफान ने ठुकराया था हॉलीवुड फिल्म का ऑफर, जानें बाकी कलाकारों से क्यों अलग थी इरफान की शख्सियत

Irfan Khan: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irfan Khan) पर्दे पर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. इरफान भले ही इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए हैं. मगर उनकी फैन फॉलोइंग आज भी कम नहीं हुई है. इरफान की मौत के तीन साल बाद उनकी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ शुक्रवार को [...]

By Sakshi Pandey · 29/4/2023

Irfan Khan: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irfan Khan) पर्दे पर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. इरफान भले ही इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए हैं. मगर उनकी फैन फॉलोइंग आज भी कम नहीं हुई है. इरफान की मौत के तीन साल बाद उनकी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ शुक्रवार को रिलीज हुई है. जाहिर है दुनिया को अलविदा कहने के बावजूद इरफान ने अपनी अदाकारी से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है.

दरअसल आज इरफान की तीसरी बरसी है. तीन साल पहले आज ही के दिन 29 अप्रैल 2020 को इरफान ने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली थी. इरफान की शख्सियत अपने आप में काफी अलग थी. जो उन्होंने इंडस्ट्री के बाकी कलाकारों से अलग करती थी. जो आइए जानते हैं इरफान से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में.

हॉलीवुड फिल्म को किया रिजेक्ट

हॉलीवुड फिल्मों में काम करना हर बॉलीवुड कलाकार का सपना होता है. मगर इरफान उन कलाकारों में से एक हैं, जो हिन्दी सिनेमा को ज्यादा तवज्जो देते थे. इसी कड़ी में एक हिन्दी फिल्म करने के लिए इरफान ने हॉलीवुड फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था. दरअसल इरफान को रेडली स्कॉट्स की फिल्म द मार्टिन में काम करने का ऑफर मिला था. मगर इरफान ने फिल्म पीकू साइन कर ली थी. जिसके चलते इरफान ने हॉलीवुड फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था.

सेलेब्स को ना बनाएं यूथ आइकॉन

कुछ लोग बॉलीवुड एक्टर्स को भगवान मान कर उनकी पूजा करते हैं. मगर इरफान इस परंपरा के भी सख्त खिलाफ थे. अपने एक इंटरव्यू में इरफान ने कहा था कि, जब कोई एक्टर या क्रिकेटर यूथ आइकॉन बनता है, तो मुझे काफी दुख होता है. मुझे उनके काम से कोई दिक्कत नहीं है. वो सोसाइटी में अहम योगदान दे रहे हैं. लेकिन वो असली हीरो नहीं हैं.

बर्थडे सेलिब्रेशन से दूर रहते थे इरफान

इरफान को जन्मदिन मनाना बिल्कुल पसंद नहीं था. यहां तक कि इरफान किसी का जन्मदिन याद नहीं रखते थे. 7 जनवरी 2021 में इरफान की जन्मतिथि के मौके पर उनका एक वीडियो शेयर करते हुए बेटे बाबिल खान ने लिखा कि, आपको कभी मेरा बर्थडे याद नहीं रहता था और ना ही आपने कभी मुझे अपना जन्मदिन याद रखने के लिए मजबूत किया था. बर्थडे सेलिब्रेशन भी हमारे लिए नॉर्मल दिनों की तरह ही होता था. हम हर दिन को जन्मदिन की तरह ही मनाते थे.

ये भी पढ़ें- Jahnvi Kapoor: 68वें फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में शिरकत करने से 5 मिनट पहले टूटी जाह्नवी के गाउन की चेन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

जानवरों की सुरक्षा के समर्थक

इरफान खान जानवरों की बलि चढ़ाने के भी सख्त खिलाफ थे. ईद और मुहर्रम पर जानवरों की मारने की परंपरा पर बात करते हुए इरफान ने कहा था कि, रमजान में व्रत रहने की बजाए लोगों को अपना आत्मनिरीक्षण करना चाहिए. मुहर्रम के दौरान कुर्बानी के नाम पर जानवरों की बलि चढ़ाई जाती है. हमने मुहर्रम का मजाक बनाकर रख दिया है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full