OMG! इरफान खान इलेक्ट्रीटियन बनकर गए थे राजेश खन्ना के घर, जाकर किया था यह काम

इरफान खान बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उनका साल 2020 में निधन हो गया था। इरफान बाॅलीवुड एक्टर बनने से पहले इलेक्ट्रीटियन थे। जिसके दौरान वें एक बार राजेश खन्ना के घर चले गए थे। यह किस्सा उन्होंने खुद बाॅलीवुड एक्टर बनने के बाद किया था। आईये जानते है इस [...

By Amit Rajput · 8/11/2023

इरफान खान बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उनका साल 2020 में निधन हो गया था। इरफान बाॅलीवुड एक्टर बनने से पहले इलेक्ट्रीटियन थे। जिसके दौरान वें एक बार राजेश खन्ना के घर चले गए थे। यह किस्सा उन्होंने खुद बाॅलीवुड एक्टर बनने के बाद किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

राजेश खन्ना का एसी सुधारा था

ये किस्सा तब का है जब इरफान खान एक्टिंग से पहले इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। मुंबई में आकर इरफान ने काफी स्ट्रगल किया था। इसी दौरान उन्हें एसी ठीक करने का काम मिला। इस काम में एक दिन इरफान को राजेश खन्ना के घर जाने का मौका मिला। इस बात का खुलासा इरफान खान ने ही एक इंटरव्यू में किया था।l

इरफ़ान खान ने बताया था कि, जब उन्हें वो राजेश खन्ना के घर एसी ठीक करने गए थे तो एक्टर की दाई ने दरवाजा खोला था। तब मैं एक्टिंग में नहीं था और बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को देखकर काफी ज्यादा खुश हुआ था।

एक्टिंग के लाखों लोग मुरीद थे

बता दें कि इरफान खान फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखा था। फिर धीरे-धीरे अपनी नैचुरल एक्टिंग से उन्होंने लाखों दिलों को अपना मुरीद बना लिया था। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी इरफान खान की एक्टिंग के कायल थे। आज भी कई स्टार्स एक्टर की जमकर तारीफ करते हुए नजर आते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full