इस फिल्म के सीन में राम और लखन की दोस्ती में आ गई थी दरार, जानिए ऐसा क्या हुआ था

90 के दौर में फिल्म राम और लखन आयी थी। इस फिल्म ने पूरे भारत में धूम मचा दी थी। फिल्म में राम और लखन का किरदार निभाने वाले अनिल कपूर और जैकी श्राॅफ को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिल गई थी और दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। लेकिन इसके बाद [...]

By Amit Rajput · 23/10/2023

90 के दौर में फिल्म राम और लखन आयी थी। इस फिल्म ने पूरे भारत में धूम मचा दी थी। फिल्म में राम और लखन का किरदार निभाने वाले अनिल कपूर और जैकी श्राॅफ को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिल गई थी और दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। लेकिन इसके बाद एक फिल्म एक सीन के दौरान कुछ ऐसा हो गया था। जिसके कारण दोनों दोस्ती में लगभग दरार आ गई थी। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

जैकी ने मारा अनिल को थप्पड़

यह किस्सा है फिल्म ‘परिंदा’ के वक्त का। इस फिल्म के एक सीन में अनिल और जैकी किसी बात पर बहस करते हैं और इसके बाद जैकी उन्हें थप्पड़ मार देते हैं। सीन को लेकर जैकी श्रॉफ ने बताया था, ‘अनिल उस सीन में दर्द दिखाना चाहता था कि उसके बड़े भाई ने उसे थप्पड़ मार दिया। पहला शॉट ठीक हो गया था और चेहरे के हावभाव भी ठीक लग रहे थे। लेकिन अनिल कपूर इस शॉट से खुश नहीं हुए।’जैकी श्रॉफ के मुताबिक, ‘अनिल कपूर ने निर्देशक से एक और शॉट की मांग की।

इसके बाद अनिल कपूर को जब तक परफेक्ट शॉट नहीं मिला जैकी श्रॉफ उन्हें ताबड़तोड़ थप्पड़ मारते रहे और इस तरह उन्होंने एक्टर के 17 थप्पड़ मारे।’ जैकी श्रॉफ ने यह भी कहा था कि, ‘मैं ऐसा सच में करना नहीं चाहता था, लेकिन मुझे ऐसा करना पड़ा। अगर मैं हवा में थप्पड़ मारता तो अनिल कपूर इससे संतुष्ट नहीं होते और वह प्रतिक्रिया नहीं मिलती।’

कई फिल्मों में काम साथ किया

काम आपको बता दें फिल्म ‘परिंदा’ वर्ष 1989 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जैकी श्रॉफ और अनिल के अलावा माधुरी दीक्षित, नाना पाटेकर और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। आपको बता दें कि जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर ने राम-लखन, त्रिमूर्ति, कर्मा, रूप की रानी चोरो का राजा, लज्जा, काला बाजार, कभी ना कभी जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full