जब शादीशुदा सलीम खान ने हेलेन से हुआ था प्यार, खुलकर की बात, बोले- ‘ये एक इमोशनल एक्सीडेंट था’
हेलेन और सलीम खान की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों चंद मुलाकातों के बाद शादी रचा ली थी। सलीम खान का कहना है कि ये एक इमोशनल एक्सीडेंट था। Salim Khan - Salman khan: सलमान खान के पिता सलीम खान और हेलेन की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। [...]
हेलेन और सलीम खान की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों चंद मुलाकातों के बाद शादी रचा ली थी। सलीम खान का कहना है कि ये एक इमोशनल एक्सीडेंट था।
Salim Khan – Salman khan: सलमान खान के पिता सलीम खान और हेलेन की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। फिल्मों में काम को लेकर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। सलीम, हेलेन प्यार में इस कदर पड़े कि उन्होंने घरवालों के खिलाफ जाकर उनसे 1981 में शादी रचाई थी।
दिलचस्प बात ये है कि उस वक्त सलीम खान शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी सलमा खान के तीन बच्चे थे जिनके नाम सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान हैं।
कुछ समय पहले सलीम खान ने हेलेन के साथ अपनी लव स्टोरी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह हेलेन के प्यार में पड़ गए थे और ऐसा किसी भी इंसान के साथ हो सकता है।
सलीम खान ने अरबाज खान के चैट शो में बताया कि, ‘हेलेन की लाइफ में प्रॉब्लम आ गई थी। उनके पास काम नहीं था। उनकी एज भी हो रही थी तो वह मेरे पास आईं और मैंने उन्हें दो तीन फिल्में दिलवा दीं। नॉर्मली जब कोई इंसान किसी की मदद करता है तो उसकी कुछ उम्मीदें भी होती हैं।’
‘ वो यंग थी और मैं भी यंग था लेकिन मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मैंने सिर्फ उनकी मदद की थी। इसके बाद उन्होंने मेरी हमेशा रिस्पेक्ट की। उनकी तरफ से जो रिस्पेक्ट थी वो प्यार में बदल गई। दिक्कत ये थी कि उनकी फैमिली में कोई था नहीं’।
इसके बाद सलीम खान ने पहली पत्नी सलमा खान को जाकर अपने और हेलेन के रिश्ते के बारे में बताया। धीरे-धीरे चीजें एक्सेप्ट हो गईं। सलीन खान ने शो में आगे बताया कि, ‘ये एक इमोशनल एक्सीडेंट था। किसी के साथ भी हो सकता है।’
सलीम खान ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने हेलेन को लेकर बेटे सलमान खान से भी बात की थी। उन्होंने बेटे से कहा कि ‘मैंने जानता हूं कि तुम हेलेन को अपनी मां की तरह प्यार नहीं कर सकते हो, लेकिन अपनी मां जितनी उन्हें रिस्पेक्ट जरूर देना।’