Exclusive: सलमान खान को ‘भाई’ नहीं कहते इमरान हाशमी, सुपरस्टार के लिए अभिनेता ने कही यह बड़ी बात
इमरान हाशमी इन दिनों सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में खलनायक आतिश रहमान की भूमिका के लिए प्रशंसा बटोर रहे हैं। फिल्म में उनकी शानदार अदाकारी लोगों को काफी पसंद आ रही है। हाल ही में अभिनेता सुपरस्टार सलमान के साथ अपने रिश्ते पर चर्चा करते नजर आए। एक बातचीत में उन्होंने बताया कि [...
इमरान हाशमी इन दिनों सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में खलनायक आतिश रहमान की भूमिका के लिए प्रशंसा बटोर रहे हैं। फिल्म में उनकी शानदार अदाकारी लोगों को काफी पसंद आ रही है। हाल ही में अभिनेता सुपरस्टार सलमान के साथ अपने रिश्ते पर चर्चा करते नजर आए। एक बातचीत में उन्होंने बताया कि वे उन्हें (सलमान) ‘भाई’ कहकर संबोधित नहीं करते हैं।
इमरान ने कहा कि वे शब्दों के बजाय अपनी कार्यशैली से सम्मान प्रदर्शित करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही वह ‘भाई’ शब्द का इस्तेमाल न करें, लेकिन वह सलमान को भाई और दोस्त मानते हैं। इमरान के मुताबिक, सम्मान का असली सार व्यवहार में निहित है और वह अपने परिवार की परवरिश के आधार पर इस सिद्धांत का पालन करते हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि वे फिल्म सेट पर सभी का समान रूप से सम्मान करते हैं। बता दें कि हाल ही में एक बातचीत में अभिनेता ने टाइगर 3 को अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म करार दिया था।
बता दें कि लंबे समय से इमरान की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर सकी थी। उनकी पिछली फिल्म सेल्फी के लिए उनकी तारीफ तो जरूर हुई, लेकिन यह फिल्म टिकट खिड़की पर फ्लॉप साबित हुई थी।
वहीं, टाइगर 3 की बात करें तो यह इमरान के लिए अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक 250 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। अगर यह फिल्म इस वीकएंड पर अच्छा उछाल लेती है तो इसके 300 करोड़ में पहुंचने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।