Elvish Yadav Rave party case: ड्रग डीलर हैं सांप का जहर बेचने वाले एलविश यादव ? कांड में मनीषा रानी भी शामिल..जाने लेटेस्ट केस डेवलपमेंट्स यहां

एक्टर फैजान अंसारी ने दावा किया है कि मनीषा रानी के मोबाइल में एलविश यादव के खिलाफ सारे सबूत हैं। उन्होंने पुलिस से एलविश और मनीषा दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। Elvish Yadav: बिग बॉस OTT सीजन 2 के विजेता एलविश यादव के सांप के जहर की तस्करी मामले की आंच [...]

By Shaikh Almina · 7/11/2023

एक्टर फैजान अंसारी ने दावा किया है कि मनीषा रानी के मोबाइल में एलविश यादव के खिलाफ सारे सबूत हैं। उन्होंने पुलिस से एलविश और मनीषा दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Elvish Yadav: बिग बॉस OTT सीजन 2 के विजेता एलविश यादव के सांप के जहर की तस्करी मामले की आंच एक और सेलेब्रिटी तक पहुंच गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस OTT सीजन 2 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं मनीषा रानी के खिलाफ भी FIR रजिस्टर्ड की गई है। यह FIR अभिनेता फैजान अंसारी ने दर्ज कराई है। अपने एक बयान में फैजान ने एलविश यादव को ड्रग डीलर कहा है और दावा किया ही कि मनीषा रानी भी उनके इस कांड में शामिल हैं।

फैजान अंसारी ने शेयर की शिकायत की कॉपी

टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक़, एलविश यादव ने उनके साथ शिकायत की कॉपी शेयर की है। यह शिकायत मीरा भायंदर-वसई विरार कमिश्नर ऑफिस को भेजी गई है। फैजान अंसारी ने शिकायत में लिखा है, “मेरा नाम फैजान अंसारी है और मैं मुंबई निवासी हूं। मैं एलविश यादव के खिलाफ FIR करने जा रहा हूं। मेरी आपसे विनती ही कि तुरंत एलविश यादव के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया जाए। साथ ही मनीषा रानी के खिलाफ भी अरेस्ट वारंट जारी किया जाए। क्योंकि मनीषा रानी एलविश यादव की सबसे करीबी दोस्त हैं और मनीषा रानी के मोबाइल में सारे सबूत हैं, जिसकी मुंबई पुलिस को तलाश है।”

‘एलविश यादव गुड़गांव और नोएडा में करता है धंधा’

फैजान अंसारी ने अपनी शिकायत में आगे लिखा है, “एलविश गुड़गांव और नोएडा में अमलीय पदार्थ बेचता है और यही उसका असली धंधा है, जिसकी सजा कम से कम 7 साल है, जो कि संगीन जुर्म है। क्योंकि सांप के जहर को नशे के लिए इस्तेमाल करना कानूनी जुर्म है। इस पर कड़ी सजा होनी चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी को सबक मिले। कृपा करके इस पर तुरंत कार्रवाई करें, ये मुंबई में भी ना रह पाए।”

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का नाम बदनाम कर रहा एलविश: फैजान

इसी रिपोर्ट के मुताबिक़, फैजान ने न्यूज वेबसाइट से कहा है, “एलविश एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का नाम खराब कर रहा है, जिससे कि वह अब जुड़ चुका है। वह ड्रग डीलर है और यह वह लंबे समय से कर रहा है। उसके खिलाफ एक्शन के लिए हमें साथ आने की जरूरत है।”

क्या है एलविश यादव का सांप के जहर की तस्करी का विवाद

3 नवम्बर को एलविश यादव के खिलाफ FIR दर्ज हुई और उन पर नोएडा में एक रेव पार्टी में शामिल होने का आरोप लगा। उन पर सांपों के जहर और अजगर की तस्करी का आरोप भी लगा। पुलिस ने FIR में यह बताया है कि रेव पार्टी से कोबरा और सांप का जहर पाया गया है हालांकि, खुद एलविश ने उन पर लगे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे कह रहे थे कि अगर वे इस मामले में दोषी पाए गए तो पूरी जिम्मेदारी लेंगे।

कहां तक पहुंचा केस ?

पुलिस की जांच में दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में रेव पार्टी के आयोजन की बात सामने आई है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि इन पार्टियों में सांपों के जहर की सप्लाई की जाती थी या नहीं। इसके साथ ही नोएडा में रेव पार्टी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस प्रकरण में एल्विश यादव पर रेव पार्टी आयोजित कराने, पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने और विदेशी लड़कियों को बुलाने के आरोप लगे हैं।

पुलिस एल्विश के सोशल मीडिया अकाउंट समेत नाइजीरियन एप खंगाल रही है। आशंका है कि सोशल मीडिया व नाइजीरियन एप के माध्यम से सापों के जहर को लेकर सौदा किया गया था। जिस तरह डार्क बेव पर ड्रग्स की डील होती है। उसी तरह सांपों के जहर की सप्लाई की आशंका जताई जा रही है। पुलिस कई साइट, विदेशी एप समेत अन्य अकाउंट खंगाल रही है।

एल्विश यादव को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। मामले की जांच जारी है। सभी तरह के साक्ष्यों को एकत्र करने का काम चल रहा है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। – लक्ष्मी सिंह, पुलिस कमिश्नर

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full