DC vs CSK: माही का चला बल्ला,16 गेंद पर MS Dhoni ने खेली नाबाद तूफानी 37 रन की पारी; नॉर्खिया की बिगाड़ी लाइन लेंथ
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आखिरी ओवर में 20 रन कूटे। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए। धोनी ने पहली ही गेंद पर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। मुकेश कुमार की पहली गेंद का सामना करते हुए धोनी ने [...]
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आखिरी ओवर में 20 रन कूटे। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए। धोनी ने पहली ही गेंद पर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। मुकेश कुमार की पहली गेंद का सामना करते हुए धोनी ने गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया।
Dhoni’s Unbeatable Innings against Delhi capitals: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ माही मैजिक एक बार फिर देखने को मिला। विशाखपत्तनम में इस साल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को बल्लेबाजी करते हुए देखने की फैंस की इच्छा पूरी हुई। शिवम दुबे के आउट होने के बाद एमएस धोनी इस सीजन पहली बार बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए और छाए भी।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ एमएस धोनी ने आखिरी ओवर में 20 रन कूटे। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए। धोनी ने पहली ही गेंद पर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। मुकेश कुमार की पहली गेंद का सामना करते हुए धोनी ने गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया।
खलील की गेंद पर जड़ा पहला सिक्स
इसके बाद धोनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। चेन्नई की पारी के 16.6 ओवर में मुकेश की ही गेंद पर धोनी एक और चौका जड़ा। इसके बाद 17.5 ओवर में खलील अहमद की गेंद पर पहला अपना पहला सिक्स जड़ा। धोनी को देखकर खलील भी डर गए थे। खलील ने अपने ओवर में धोनी के सामने दो वाइड बॉल की।
2024? 2005? 🤔#DCvCSK #WhistlePodu #Yellove🦁💛pic.twitter.com/T6tWdWO5lh
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 31, 2024
आखिरी ओवर में कूटे 20 रन
चेन्नई की पारी का आखिरी ओवर एनरिक नॉर्खिया लेकर आए। टीम को जीत के लिए 41 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर धोनी थे। पहली गेंद धोनी ने एक्स्ट्रा कवर की तरफ से चौका जड़ा। दूसरी गेंद पर धोनी ने लो फुलटॉस गेंद पर डीप मिड विकेट पर सिक्स जड़ा। ओवर की चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ चौका जड़ा।
WHAT YEAR IS THIS? WHAT IS HAPPENING? WE'RE ABSOLUTELY OUT OF WORDS! #IPLonJioCinema #Dhoni #TATAIPL #DCvCSK pic.twitter.com/RQxe5GKuWg
— JioCinema (@JioCinema) March 31, 2024
गेंद पर बनाए 37 रन
MS DHONI vs Delhi:
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 31, 2024
4,1,4,1,6,0,0,0,0,1,4,6,0,4,0,6
37* runs from just 16 balls including 4 fours & 3 sixes after playing a match after 1 year. 🤯 pic.twitter.com/3UTX5JlzNV
पारी की आखिरी गेंद पर डीप प्वाइंट पर सिक्स जड़कर अपने स्टाइल में पारी समाप्त की। नॉर्खिया के ओवर में 20 रन बने और चेन्नई 20 रन से मैच हार गई। धोनी ने 16 गेंद पर नाबाद 37 रन की पारी खेली। इस दौरान 4 चौके और 3 छक्के लगाए।