‘एडल्ट वर्जन कभी खुशी कभी गम है एनिमल’, रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म को डार्क बताने पर दिया ये जवाब

रणबीर कपूर रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी और प्रोड्यूसर भूषण कुमार बीते दिन एनिमल के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे। जहां इन्होंने फिल्म के बारे में बात भी की। रणबीर ने अपने कैरक्टर और एनिमल को डार्क फिल्म बताने पर भी रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि एनिमल एडल्ट कभ

By Shaikh Almina · 24/11/2023

रणबीर कपूर रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी और प्रोड्यूसर भूषण कुमार बीते दिन एनिमल के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे। जहां इन्होंने फिल्म के बारे में बात भी की। रणबीर ने अपने कैरक्टर और एनिमल को डार्क फिल्म बताने पर भी रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि एनिमल एडल्ट कभी खुशी कभी गम है।

Animal : रणबीर कपूर और उनकी फिल्म एनिमल खबरों में बनी हुई है। फिल्म कुछ दिनों में थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इस बीच बीते दिन एनिमल का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म पर कमेंट करते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि ये कभी खुशी कभी गम का एडल्ट वर्जन है।

एनिमल के ट्रेलर लॉन्च पर रणबीर कपूर ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म की कहानी से लेकर अपने किरदार और एक्शन के बारे में बताया।

करण जौहर की फिल्म से की तुलना

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल समेत फिल्म की टीम ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंची। जहां, एक्टर मे फिल्म के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एनिमल, करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कम गम है का एडल्ट रेटेड वर्जन है, क्योंकि उनका कैरेक्टर अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

क्या जवाब दिया रणबीर ने

रणबीर कपूर ने एनिमल को डार्क फिल्म बताने पर भी रिएक्ट किया। एक्टर ने कहा कि ये उनका अब तक का निभाया हुआ सबसे कठिन किरदार है। रणबीर ने कहा, “एनिमल असल में एक एडल्ट रेटेड कभी खुशी कभी गम है। अगर मुझे इस कहानी को एक लाइन में बताना हो, तो ये एक ऐसे आदमी के बारे में है जो किसी भी हद तक जाता है अपने परिवार को प्रोटेक्ट करने के लिए। यही फिल्म का मूल है।”

कब रिलीज हो रही है फिल्म ?

फिल्म एनिमल बड़े परदे पर 1 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर संग अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंडाना नजर आएंगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full