पहली बार साइन करने से इनकार कर दिया था लगान, आमिर ने खुद शेयर किया किस्सा
आमिर खान बाॅलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिटश कहे जाते हैं। वो जो भी फिल्म करते हैं उसे बिल्कुल परफेक्ट अंदाज में करते हैं। उनके करियर की शुरुआत बेहद धीमी हुई थी लेकिन साल 2000 में आयी फिल्म लगान ने उनके करियर को गति दे दी थी। लेकिन उस फिल्म को बड़ी ही मुश्किल से साइन किया [...]
आमिर खान बाॅलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिटश कहे जाते हैं। वो जो भी फिल्म करते हैं उसे बिल्कुल परफेक्ट अंदाज में करते हैं। उनके करियर की शुरुआत बेहद धीमी हुई थी लेकिन साल 2000 में आयी फिल्म लगान ने उनके करियर को गति दे दी थी। लेकिन उस फिल्म को बड़ी ही मुश्किल से साइन किया था। इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक किस्सा हाल ही में आमिर खान ने शेयर किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
पहले साइन से करने मना कर दिया था
आमिर ने इंटरव्यू के दौरान बताया था, ”मैंने आशुतोष को समझाया कि तुम्हारी पिछली दो फिल्में फ्लॉप रही हैं। तुम थोड़ा अच्छा काम कर लो। मेरी यह बातें सुनकर वह निराश हो गए और तीन महीने के लिए कहीं गायब हो गए।” आगे उन्होंने बताया था कि जब आशुतोष उनके पास फिल्म की कहानी लेकर पहुंचे तो पहली बार उन्हें यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।
आमिर आगे यह भी बताया था कि इसके बाद भी आशुतोष ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और तीन महीने बाद दोबारा आमिर को फोन किया। इसके बाद दोनों की फिर से मुलाकात हुई। इस बार आमिर को कहानी में बदलाव पसंद आया। भले ही अभिनेता को फिल्म की स्टोरी पसंद आ गई थी, लेकिन वह इस बड़े बजट की फिल्म को प्रोड्यूस करने से कतरा रहे थे। हालांकि, बाद में वह मान गए और फिल्म के निर्माता के तौर पर जुड़ गए। रिलीज के बाद यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया।
इंडस्ट्री से ले रखा है ब्रेक
वर्क फ्रंट की बात करें तो लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर ने इन दिनों एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है। हालांकि, उन्होंने यह साफ किया है कि वह फिल्म निर्माण के काम में सक्रिय रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं जिससे वह एक बार फिर दमदार वापसी कर सके।