एक सीन के चक्कर में चली जाती आमिर खान की जान, इंटरव्यू में किया खुलासा

आमिर खान को बाॅलीवुड में मिस्टर परफेक्टनिश कह जाता है। वो जो भी फिल्म करते हैं, उसे एकदम परफेक्ट अंदाज में करते हैं। यही कारण है कि उनके परफेक्शन के लाखों लोग दीवाने हैं। लेकिन 1998 में उनका यही परफेक्शन उनकी जिंदगी का दुश्मन बन सकता था। जब उनकी एक सीन के कारण उनकी मौत [...]

By ·

आमिर खान को बाॅलीवुड में मिस्टर परफेक्टनिश कह जाता है। वो जो भी फिल्म करते हैं, उसे एकदम परफेक्ट अंदाज में करते हैं। यही कारण है कि उनके परफेक्शन के लाखों लोग दीवाने हैं। लेकिन 1998 में उनका यही परफेक्शन उनकी जिंदगी का दुश्मन बन सकता था। जब उनकी एक सीन के कारण उनकी मौत हो सकती थी। आईये जानते है उनके इस रोचक किस्से के बारे में।

आ सकते थे ट्रेन की चपेट में

दरअसल आमिर खान की साल 1998 में फिल्म ‘गुलाम’ रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी से लेकर आमिर की एक्टिंग तक दर्शकों को खूब पसंद आई। ‘गुलाम’ का गाना ‘आती क्या खंडाला’ काफी हिट हुआ था। लोगों को आमिर खान के साथ रानी मुखर्जी की केमिस्ट्री भी जबर्दस्त लगी, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि फिल्म गुलाम के एक सीन के लिए आमिर खान ने अपनी जान जोखिम में डाल दी थी।फिल्म ‘गुलाम’ में आमिर खान का ट्रेन के सामने स्टंट वाला सीन काफी चर्चा में रहा था।

पटरी पर तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के सामने आमिर खान ने दौड़ लगाकर खतरनाक स्टंट किया था। जैसे ही ट्रेन करीब आती है, तो वह पटरी से दूर जंप करते हैं। स्टंट की शूटिंग के बाद जब आमिर ने स्क्रीन पर सीन को देखा तो उनके होश उड़ गए थे। उन्हें अहसास हुआ कि अगर एक सेकेंड की देरी होती तो वह ट्रेन की चपेट में आ जाते।

इंटरव्यू में किया खुलासा

इसका खुलासा हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में किया।आमिर खान ने एक बातचीत में उस स्टंट सीन को लेकर बात की थी, तब अभिनेता ने बताया था कि यह सीन बहुत जोखिमभरा था। उन्हें यह नहीं करना चाहिए था। आमिर खान ने बताया था, ‘ट्रेन का जो सीन है, उसे तीन एंगल से शूट किया गया था। दो एंगल स्पेशल इफेक्ट के जरिए जरनेट किए गए थे और जो फ्रंट एंगल था उसे ट्रेन के साथ शूट किया गया था’।अभिनेता ने खुलासा किया था, ‘शूटिंग के वक्त मुझे अहसास नहीं हुआ, लेकिन जब बाद में मैंने एडिटिंग के समय सीन देखा तो मैं खुद घबरा गया था। ट्रेन और मैं 1.2 सेकेंड की दूरी पर थे। मैंने उस सीन को करने के लिए तीन टेक लिए थे। मुझे लगा कि ट्रेन मुझसे दूर है, लेकिन वो मेरे बहुत करीब आ गई थी’।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें