बचपन की इन फोटोज में राघव चड्ढा की क्यूटनेस लेवल के सामने परिणीति चोपड़ा हुईं फेल, होजाएंगे आप राघव पर और भी फिदा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अब पति-पत्नी के रिश्ते में बंध चुके हैं। इनकी शादी की तस्वीरों के बीच इन दोनों के बचपन की तस्वीरों की भी काफी चर्चा है। वैसे तो परिणीति बचपन से ही बेहद खूबसूरत दिखती हैं, लेकिन राघव की क्यूटनेस लोगों का दिल जीत गई। Parineeti Chopra - Raghav Chadha: पर

By Shaikh Almina · 7/10/2023

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अब पति-पत्नी के रिश्ते में बंध चुके हैं। इनकी शादी की तस्वीरों के बीच इन दोनों के बचपन की तस्वीरों की भी काफी चर्चा है। वैसे तो परिणीति बचपन से ही बेहद खूबसूरत दिखती हैं, लेकिन राघव की क्यूटनेस लोगों का दिल जीत गई।

Parineeti Chopra – Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड में वो नाम हैं जो खूब चर्चा में हैं। परिणीति अपनी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि अपनी शादी को लेकर खबरों में छाई हैं। हाल ही में 24 सितम्बर को परिणीति ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी रचाई। दोनों की शादी धूमधाम से उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में हुई। यहां आपको दिखाने जा रहे हैं परिणीति और राघव की बचपन की तस्वीरें, जिनमें दूल्हे राजा अपने छुटपन वाली इन तस्वीरों में हद क्यूट दिख रहे हैं।

झीलों की नगरी उदयपुर में परिणीति और राघव की शादी हुई। इस शादी में उन्होंने गिने-चुने मेहमानों को बुलाया था। परिवार और रिश्तेदार के अलावा कुछ गिने-चुने सिलेब्रिटीज़ इस शादी का हिस्सा बने। इनकी शादी की तस्वीरों के साथ-साथ अब इनके बचपन की भी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

परिणीति अपने भाइयों के साथ

यूं तो परिणीति और राघव दोनों ही बचपन की इन तस्वीरों में बेहद क्यूट दिख रहे हैं, लेकिन राघव का अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है। बचपन की अधिकतर तस्वीरों में परिणीति अपने भाइयों दिख रही हैं।

टीनेज वाली तस्वीरों में भी खूब जंच रहे राघव

राघव चड्ढा सोशल मीडिया पर एक्टिव तो बहुत हैं लेकिन उन्होंने अपनी पर्सनल तस्वीरें कम ही शेयर कर रखी हैं। किसी में वह अपनी बहन के साथ होली खेलते को कुछ तस्वीरें स्कूल के दिनों की हैं। टीनेज वाली तस्वीरों में भी कम नहीं जंच रहे राघव।

24 सितम्बर को शादी के बंधन में बंधे

बता दें कि 13 मई को परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्डा ने सगाई की और अब 24 सितम्बर को शादी के बंधन में बंध गए।

राघव से परिणीति की मुलाकात यूके में हुई

दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। राघव से परिणीति की मुलाकात यूके में हुई जहां दोनों साथ-साथ पढ़ाई कर रहे थे। हालांकि तब इनके बीच केवल दोस्ती ही थी।

लंदन में यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैनचेस्टर में बिजनेस इकॉनिमिक्स की पढ़ाई

परिणीति चोपड़ा लंदन में यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैनचेस्टर में बिजनेस इकॉनिमिक्स और फाइनैंस का डिग्री कोर्स कर‌ रहीं थीं, जबकिराघव चड्ढा भी उसी दौरान लंदन‌ स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई कर‌ रहे थे और ऐसे में दोनों की शुरुआती जान-पहचान उसी दौरान यूके में ही हुई थी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full