टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर, 40 की उम्र में सुनील होलकर का निधन

Sunil Holkar Death: टेलीविजन का लोकप्रिय धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम सुनील होलकर का 13 जनवरी को स्वर्गवास हो गया। वे 40 साल के थे। सुनील लिवर सिरोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित थे। आपको बता दें सुनील ने टेलीविजन शोज के अलावा हिंदी और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। उनक

By ·

Sunil Holkar Death: टेलीविजन का लोकप्रिय धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम सुनील होलकर का 13 जनवरी को स्वर्गवास हो गया। वे 40 साल के थे। सुनील लिवर सिरोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित थे। आपको बता दें सुनील ने टेलीविजन शोज के अलावा हिंदी और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। उनके निधन की खबर सुनते ही टीवी इंडस्ट्री में मातम छा गया है। कई नामी सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

Sunil Holkar with Tarak Mehta Ka Oolta Chashma team

सुनील होलकर ने फ़िल्मों में भी किया था काम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने अभिनय से सुनील होलकर ने लोगों का दिल जीत लिया था। उन्होंने “गोष्ट एका पैठाणीची” में भी काम किया था। इस फिल्म ने नेशनल अवार्ड भी जीता था। आपको बता दें सुनील ने तारक मेहता का उलटा चश्मा के अलावा कई मराठी फिल्मों और टीवी शोज में भी काम किया है। सुनील काफी लंबे टाइम से लिवर सिरोसिस की बीमारी से पीड़ित थे। डॉक्टर्स से इलाज के लिए भी लगातार संपर्क में थे। अब सुनील के परिवार में उनकी मां, पिता , पत्नी और दो बच्चे हैं।

पहले ही हो गया था आभास

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सुनील ने मारने से पहले अपने एक दोस्त को व्हाट्सएप मैसेज किया था। इस मैसेज में उन्होंने लिखा था की वो सबको अलविदा कहना चाहते हैं। लोगों को उनको प्यार देने के लिए थैंक यू कहा और अपनी गलतियों के लिए माफी भी मांगी। इस मैसेज को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है की होलकर को अपने मरने का एहसास पहले ही हो गया था।

मराठी फिल्मों में जमकर किया काम

सुनील होलकर ने अपने करियर में मराठी फिल्मों में बहुत काम किया था। वो टीवी इंडस्ट्री में भी काफी सक्रिय थे। उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वो मुंबई एक्टिंग के लिए आए थे । बाद में अपने परिवार के साथ यहीं पर बस कर रह गए।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें