पति Virat Kohli को फ्लाइंग किस दे रही थीं Anushka Sharma, एकटक निहारते रह गए Ranbir Kapoor; क्यूट वीडियो हुआ वायरल
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने जीत हासिल की। बुधवार को हुए इस मैच में कई मोमेंट्स दिल छू लेने वाले थे जिसको लेकर चर्चा जारी है। इस बीच अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है जो फैंस का दिल जीत [...]
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने जीत हासिल की। बुधवार को हुए इस मैच में कई मोमेंट्स दिल छू लेने वाले थे जिसको लेकर चर्चा जारी है। इस बीच अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है जो फैंस का दिल जीत रही है।
Virat Kohli – Anushka Sharma: बुधवार को आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल की जीत भारत की हुई। न्यूजीलैंड और भारत का सेमी फाइनल देखने के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कई सितारे नजर आए। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जहां अपने पति विराट कोहली का सपोर्ट करने के लिए पहुंचीं तो वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी आगामी फिल्म ‘एनिमल’ का प्रमोशन करते दिखाई दिए
विराट की अचीवमेंट पर भावुक हो गई थीं पत्नी अनुष्का शर्मा
https://www.instagram.com/reel/CztPjVkr1xw/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
सेमी फाइनल में यूं तो कई मोमेंट फैंस और सितारों का दिल जीतने वाले थे, लेकिन एक पल विरुष्का फैंस के लिए सबसे खास था। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने सेमी फाइनल में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए 50 ओडी सेंचुरी कम्प्लीट की। जैसे ही विराट ने 50वां शतक बनाया, अनुष्का शर्मा की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और वह अपने पति विराट कोहली को फ्लाइंग किस देने लगीं।
अनुष्का को निहारते दिखे रणबीर कपूर
अनुष्का और विराट कोहली का ये रोमांटिक मोमेंट देखते ही देखते पूरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। लोग अनुष्का और विराट की प्यारी केमिस्ट्री पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अनुष्का के विराट को फ्लाइंग किस देने के दौरान की एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर दिखाई दे रहे हैं।
फोटो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा अपने पति को फ्लाइंग किस दे रही हैं और दूसरी साइड खड़े रणबीर कपूर एकटक अनुष्का को निहार रहे हैं।
अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं रणबीर और अनुष्का
बता दें कि अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। ‘बॉम्बे वेलवट’ से ‘संजू’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल तक’, सभी फिल्मों में रणबीर और अनुष्का की जोड़ी काफी पसंद की गई है। यही नहीं, रियल लाइफ में भी दोनों के बीच का बॉन्ड काफी प्यारा है।