Bigg Boss 17: वीकेंड के वार स्पेशल में नील की बेइज्जती करने पर भड़के सलमान, ऐश्वर्या को लगाई लताड़, मनारा को भी फटकारा
सलमान खान ‘बिग बॉस 17' के नए प्रोमो वीडियो में नील भट्ट का बार-बार अपमान करने के लिए ऐश्वर्या शर्मा को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं. सलमान खान ने ऐश्वर्या और नील के रिश्ते को ‘डिसास्टर और टॉक्सिक' बताया है. Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के आगामी वीकेंड का वार एपिसोड में [
सलमान खान ‘बिग बॉस 17’ के नए प्रोमो वीडियो में नील भट्ट का बार-बार अपमान करने के लिए ऐश्वर्या शर्मा को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं. सलमान खान ने ऐश्वर्या और नील के रिश्ते को ‘डिसास्टर और टॉक्सिक’ बताया है.
Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के आगामी वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान शो में अपने पति नील भट्ट का बार-बार अपमान करने के लिए ऐश्वर्या शर्मा को डांटते हुए दिखाई देंगे. रियलिटी शो का एक प्रोमो वायरल हो गया है, जिसमें सलमान, ऐश्वर्या पर नील से बात करने के तरीके को लेकर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं.
#WeekendKaVaar Promo: Salman Khan slams Aishwarya Sharma and calls Neil-Aishwarya relationship TOXIC. Salman also scold Mannara. pic.twitter.com/kI4hmigmti
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) November 10, 2023
सलमान खान ऐश्वर्या शर्मा पर भड़कते हुए कहते हैं, ”ऐश्वर्या आप नील को उस मुकाम पर लेके जाना चाह रहे हो के ये (चिल्लाए) करे. कितना पेशंस आप इसका ट्राई करोगे.” सलमान ने ऐश्वर्या से कहा कि जो डिसरिस्पेक्ट आप नील के साथ करती हैं, वह ठीक नहीं है. उन्होंने कहा, ”ये बड़ा ही टॉक्सिक रिलेशनशिप बनने वाला है. डिसास्टर का यही और एकमात्र फॉर्मूला है.
‘गुम हैं किसी के प्यार में’ के सेट पर मिले थे नील-ऐश्वर्या
प्रोमो के ऑनलाइन साझा होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है. इसके साथ ही यूजर्स नील के प्रति उनके व्यवहार के लिए ऐश्वर्या से सवाल भी कर रहे हैं. नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ के सेट पर हुई और एक-दूसरे से प्यार हो गया. दोनों कलाकार नवंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे और वर्तमान में बिग बॉस 17 के घर के अंदर हैं.
ऐश्वर्या ने किया नील का अपमान
बता दें कि शो के दौरान अक्सर ऐश्वर्या को नील पर गुस्सा करते और चिल्लाते हुए देखा जा सकता है. हाल ही के एक एपिसोड में नील और ऐश्वर्या को बहस करते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद नील ने ऐश्वर्या को खेल के प्रति उनके दृष्टिकोण के बारे में समझाने की कोशिश की. इस पर ऐश्वर्या अपने पति से कहती हैं, ”तुझे चलना है तू चल… मुझे मेरा गेम खेलने दे.”