बेटे की मां बनने के बाद दीपिका शोएब इब्राहिम ने सेलिब्रेट किया पहला जन्मदिन।

बेटे की मां बनने के बाद दीपिका काकड़ ( Dipika Kakar )शोएब इब्राहिम ( Shoaib Ibrahim ) ने सेलिब्रेट किया पहला जन्मदिन। ग्रैंड पार्टी नहीं घर में ही मनाया अपने बर्थडे का जश्न। बीवी को दे डाले शोएब इब्राहिम ने इतने महंगे तोहफे की खुशी से फूले नहीं समाई टीवी की सिमर !! जी हां [...]

By Shaikh Almina · 7/8/2023

बेटे की मां बनने के बाद दीपिका काकड़ ( Dipika Kakar )शोएब इब्राहिम ( Shoaib Ibrahim ) ने सेलिब्रेट किया पहला जन्मदिन। ग्रैंड पार्टी नहीं घर में ही मनाया अपने बर्थडे का जश्न। बीवी को दे डाले शोएब इब्राहिम ने इतने महंगे तोहफे की खुशी से फूले नहीं समाई टीवी की सिमर !!

जी हां छोटे परदे की दीपिका काकड़ के हैप्पीनेस का इन दिनों कोई ठिकाना ही नहीं है। जहां जून के महीने में टीवी की सिमर एक बेटे की मां बनी तो बीते ही दिन एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन भी मनाया।

रविवार 6 अगस्त को दीपिका पूरे 36 साल की हो गई हैं। ऐसे में दीपिका कक्कड़ ने भी अपना जन्मदिन बेहद ख़ास अंदाज में सेलिब्रेट किया। क्योंकि मां बनने के बाद ये दीपिका का पहला जन्मदिन जो था तभी तो अपने एक महीने के बेटे रूहान को गोद में उठाए बर्थडे का जश्न मनाया।

वहीं टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम भी अपने Mrs पर महंगे तोहफे बरसाकर इनपर प्यार लुटाया। दीपिका काकड़ के जन्मदिन की झलक भी बर्थडे गर्ल के शौहर शोएब इब्राहिम ने ही सोशियल मीडिया पर फैंस को दिखाई है।

शोएब ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है जिस में दीपिका अपने बेटे रूहान को गोद में लिए हुई खड़ी नजर आ रही हैं। लाल कलर के सिंपल सूट में दीपिका ने दोनों हाथों से बेटे को थामा हुआ हैं। तो दीपिका के बेटे ने जो शर्ट पहनी हुई है उसपर ‘ मेरे साथ अम्मी का पहला जन्मदिन ‘ लिखा हुआ है।

https://www.instagram.com/p/CvnSXjMrkNl/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

बीवी के जान्मदिक की इस खास तस्वीर को शेयर करते हुए शोएब ने कैप्शन में लिखा, ‘ हैप्पी बर्थडे सुपर वुमन। मां बनने के बाद ये तुम्हारा पहला जन्मदिन है और मुझे पूरा यकीन है की तुम ये रोल भी बेखूबी निभाओगी, जैसे अब तक सारे निभाए हैं। रूहान अपनी मां के हाथों में है, जो की बहुत लोगों की प्रेरणा है। जैसे की मैं हमेशा कहता हूं, मैं खुशनसीब हूं कि तुम मेरे पास हो। बस इतना ही कहूंगा कि अल्लाह तुम्हें दुनिया की हर खुशी दें, लंबी उम्र और अच्छी सेहत दे। एक बार फिर से हैप्पी बर्थ डे, लव यू। ‘

ना की यहीं नहीं शोएब ने अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई हैं। व्लोग में बर्थडे शॉपिंग से लेकर उन्हें गिफ्ट देते हुए देखा जा सकता है। दरासल शोएब ने दीपिका को उनके जन्मदिन के 5 दिन पहले से ही गिफ्ट्स देना शुरू कर दिए था।

सबसे पहले दीपिका को शोएब ने डिजाइनर ऋतु कुमार लेबल के ड्रेसेज गिफ्ट की, इसके साथ ही उन्होंने 2 गुच्ची ब्रांड के 2 शॉल भी गिफ्ट कीए। जिन्हें देख दीपिका की खुशी रुके न रुकी। बता दें की इस एक शॉल की कीमत 60 हजार रुपए से ज्यादा है। वहीं दीपिका काकड़ के बर्थडे सेलिब्रेशन की बात करें तो उन्होंने कोई ग्रैंड पार्टी होस्ट नहीं किया बल्कि अपने फैमिली मेंबर्स के साथ ही अपना जन्मदिन मनाया क्योंकि अभी उनके बेटा सिर्फ एक महीने का ही हुआ है। शोएब ने दीपिका के लिए प्रिंसेज थीम वाला केक लाया था जिसे उन्होंने सर पर तिआरा लगाकर काटा। केक कटते वक्त भी दीपिका ने बेटे रूहान को साथ ही में गोद में लिया था, बेटे रूहान के साथ ये दीपिका का पहला जन्मदिन था। ऐसे में इस दिन की खुशी उनके लिए डबल हो गई।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full