बेटे सनी, बॉबी और बेटी ईशा ने धर्मेंद्र के बर्थडे पर लुटाया प्यार, पत्नी हेमा मालिनी ने भी किया विश

धर्मेंद्र बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर है। उम्र के इस पड़ाव पर भी एक्टर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और फैंस से जुड़ते हैं। साल 2023 में धर्मेंद्र फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। फिल्म के लिए उन्होंने वाहवाही भी लूटी। वहीं अब शुक्रवार को एक्टर अपना 88वां जन्मदिन म

By Shaikh Almina · 8/12/2023

धर्मेंद्र बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर है। उम्र के इस पड़ाव पर भी एक्टर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और फैंस से जुड़ते हैं। साल 2023 में धर्मेंद्र फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। फिल्म के लिए उन्होंने वाहवाही भी लूटी। वहीं अब शुक्रवार को एक्टर अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Dharmendra Birthday: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ही-मैन धर्मेंद्र 8 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर शुक्रवार 88 साल के हो गए। इस खास दिन पर धर्मेंद्र को परिवार और फैंस की तरफ से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।

धर्मेंद्र को उनकी पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और बेटी ईशा देओल ने भी विश किया है। तीनों ने पिता को गले लगाकर बधाई दी।

खास है 88वां बर्थडे

धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव में भी बेहद एक्टिव रहते हैं। साल 2023 में एक्टर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम की कहानी में नजर आए थे। फिल्म के लिए उन्होंने खूब चर्चा भी बटोरी थी। वहीं, सनी देओल ने गदर 2 के लिए बॉबी देओल ने एनिमल के लिए चर्चा बटोर रहे हैं। ऐसे में धर्मेंद्र के लिए उनका 88वां जन्मदिन खास है।

पत्नी हेमा मालिनी ने मांगा लंबी उमर की दुआएं

आज, 8 दिसंबर को, ड्रीम गर्ल उर्फ ​​हेमा मालिनी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने पति और अभिनेता धर्मेंद्र के लिए एक प्यारी सी जन्मदिन की शुभकामनाएं पोस्ट कीं। अभिनेत्री ने अभिनेता के साथ अपनी एक मनमोहक तस्वीर डाली और साथ में एक मनमोहक विश भी लिखी।

बेटी ईशा ने लुटाया प्यार

ईशा देओल ने धर्मेंद्र के बर्थडे पर उनके साथ ली गई एक अनसीन फोटो शेयर की। इंस्टाग्राम पर पापा को बर्थडे विश करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, हैप्पी बर्थडे मेरे डार्लिंग पापा, “लव यू… मैं दुआ करती हूं कि आप हमेशा खुश, स्वस्थ और मजबूत रहे। मैं बस आपसे बहुत प्यार करती हूं।”

https://www.instagram.com/p/C0kwZowoGN9/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

बड़ा बेटा सनी देओल ने किया विश

सनी देओल ने धर्मेंद्र को बर्थडे विश करने के लिए उनके साथ अपनी एक ट्रिप की फोटो शेयर की। तस्वीर में सनी देओल और धर्मेंद्र पहाड़ों के बीच कैंप के पास ग्लास में कुछ पीते हुए दिख रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए गदर 2 स्टार ने उन्हें हैप्पी बर्थडे विश किया और लव यू कहा।

https://www.instagram.com/p/C0k9ANgItMW/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

बॉबी देओल ने किया अनोखे तरीके से विश

धर्मेंद्र को जन्मदिन पर बधाई देने के लिए बॉबी देओल ने उनके साथ एक अनदेखी फोटो शेयर की। तस्वीर में धर्मेंद्र माला पहले हुए हैं और बॉबी उन्हें गले लगाकर किस कर रहे हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन में बॉबी देओल ने कहा, “आपसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं।”

https://www.instagram.com/p/C0lQzdXtIkX/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

ऐसे हुआ बर्थडे सेलीब्रेट

देखिए कुछ खास झलकें बर्थडे सेलिब्रेशन का, धर्मेंद्र पाजी और उनकी परिवार और फैंस संग यहां।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full