बाॅलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने करण जौहर को किया Roast, करण जौहर ने इस अंदाज में दिया जवाब
बाॅलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटी है, जो बचपन से एक-दूसरे के दोस्त है। इनमें अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना और प्रोड्यूसर - डायरेक्टर करण जौहर का नाम भी शामिल है। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। यही कारण है कि कई बार दोनों एक-दूसरे के इवेटं में मजाक मस्ती करते [...
बाॅलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटी है, जो बचपन से एक-दूसरे के दोस्त है। इनमें अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना और प्रोड्यूसर – डायरेक्टर करण जौहर का नाम भी शामिल है। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। यही कारण है कि कई बार दोनों एक-दूसरे के इवेटं में मजाक मस्ती करते हुए नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था हाल ही में एक बुक इवेटं में, जहां दोनों ने एक-दूसरे को जमकर रोस्ट किया।
ट्विंकल ने करण को किया रोस्ट
एक इवेंट के दौरान करण ने ट्विंकल के साथ ऑन स्टेज कन्वर्सेशन भी की जिसमें दोनों एक-दूसरे को रोस्ट करते हुए नजर आए। ट्विंकल ने करण का मजाक बनाते हुए कहा कि वो अपने बैंड का यूज करते हुए प्राइवेंट पार्टी अटेंड करके पैसे कमाते हैं। इसके जवाब में करण ने कहा कि वो इस मामले में ट्विंकल के हस्बैंड अक्षय कुमार की तरह हैं।
इवेंट में जब करण ने ट्विंकल से पूछा कि वो क्या प्रिफर करेंगी? बेस्टसेलिंग ऑथर बनना या फिर बिना सेल्स के क्रिटिकली अक्लेम्ड ऑथर बनना? इस पर ट्विंकल ने जवाब दिया, ‘मैं करण जौहर बनना पसंद करूंगी, जिनके पास अपना खुद का शो है, जहां मैं खूब सारा पैसा कमाऊंगी और फिर लोगों की बर्थडे पार्टी में भी जाऊंगी जिसके लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज करूंगी।’ ट्विंकल का यह जवाब सुनकर करण स्पीचलेस रह गए।
करण ने कहा तुम्हारे पति से सीखा
इसके जवाब में ट्विंकल ने कहा, ‘मेरे ख्याल से यह बड़ी अच्छी बात है। मेरे हस्बैंड (अक्षय कुमार) भी कहते हैं कि वो हर जगह जा सकते हैं। मुंडन में भी। इस पर करण ने जवाब दिया, ‘आपके हस्बैंड और मैं एक-जैसा सोचते हैं।इससे पहले कॉफी विद करण के एक एपिसोड में रणवीर सिंह ने कहा था कि उन्होंने अक्षय कुमार से ही प्राइवेट पार्टी अटेंड करने का फायदा उठाना सीखा है।