सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा से गायब हैं ‘दया बेन’, बच्चों और पति संग यज्ञ करती आईं नजर! देखें ये Viral Video!

दिशा वकानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दिशा अपने पति और बच्चों के साथ दिख रही हैं. Disha Vakani Viral Video: टीवी की दुनिया से गायब दिशा वकानी इन दिनों कहा हैं और क्या कर रही हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए फैंस बैचेन रहते हैं. अब [...]

By ·

दिशा वकानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दिशा अपने पति और बच्चों के साथ दिख रही हैं.

Disha Vakani Viral Video: टीवी की दुनिया से गायब दिशा वकानी इन दिनों कहा हैं और क्या कर रही हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए फैंस बैचेन रहते हैं. अब सोशल मीडिया पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दया बेन यानी दिशा वकानी की एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो फैमिली के साथ यज्ञ करती नजर आ रही हैं.

फैमिली के साथ दिखीं दिशा

बता दें कि हाल ही में मुंबई में मुंबई अश्वमेध गायत्री महायज्ञ आयोजित हुआ. इसके वीडियोज चर्चा में बने हैं. एक्ट्रेस दिशा भी इस पूजा में शामिल हुईं. दिशा के दोनों बच्चे और पति भी उनके साथ थे. वायरल वीडियो में दिशा पति और बच्चों के साथ हवन करती दिख रही हैं. पूरी फैमिली येलो कलर के कपड़ों में नजर आ रही है. दिशा ने येलो साड़ी के साथ हैवी जूलरी पहनी. उन्होंने इस लुक को नो मेकअप लुक से कंप्लीट किया.

उन्होंने कहा- तारक मेहता का उल्टा तश्मा के सेट पर भी हम बहुत गायत्री मंत्र पूजा करते थे. ऐसे यज्ञ होने चाहिए और. पूरे पर्यावरण में सुधार आ जाता है. अच्छे विचार आते हैं और बच्चे बहुत कुछ सीखते हैं.

https://www.instagram.com/reel/C3uE4IgIgsG/?igsh=MWc1anRqMnlnNzRiYw==

बता दें कि दिशा वकानी को दया बेन के रोल के लिए जाना जाता है. वो शो 2008 से तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा हैं. हालांकि, 2017 में वो मैटरनिटी लीव पर गईं और उसके बाद उन्होंने शो में वापसी नहीं की. एक बार बस एक एपिसोड के लिए दिशा को बीच में देखा गया. लेकिन इसके बाद से वो शो में नहीं दिखीं. फैंस उन्हें शो में देखने के लिए बैचेन रहते हैं. बीते दिनों मेकर्स ने ये कहा भी था कि वो जल्द ही शो में दया बेन की वापसी कराएंगे. हालांकि, अभी तक ऐसा हुआ नहीं है.

बता दें कि दिशा ने जोधा अकबर और देवदास जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल भी निभाए हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें