आमिर खान की बेटी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स हुए शुरू, देखें कपल की पहली तस्वीरें सिर्फ यहां..
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी ईरा खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी रचाने वाली है। इस स्टार कपल की शादी से पहले अदाकारा की प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है। जिसकी पहली तस्वीरें सामने आईं। Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान क
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी ईरा खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी रचाने वाली है। इस स्टार कपल की शादी से पहले अदाकारा की प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है। जिसकी पहली तस्वीरें सामने आईं।
Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी ईरा खान की अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग धूमधाम से सगाई इसी साल हुई थी। दोनों सितारों ने परिजनों और करीबी रिश्तेदारों के साथ बीते साल 18 नवंबर 2022 में सगाई रचाई थी। अब आमिर खान की बेटी आइरा खान जल्दी ही मंगेतर नुपुर शिखरे संग शादी के 7 बंधन में बंधन वाली हैं। ईरा खान और नुपुर शिखरे की शादी कथित तौर पर 3 जनवरी को होनी तय हुई है। इस बीच ईरा खान और नुपुर शिखरे की शादी से पहले के कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। जिसकी जानकारी ईरा खान की दोस्त मिथिला पारकर ने इंस्टाग्राम के जरिए दी।
शुरू हुए ईरा खान और नुपुर शिखरे के प्री-वेडिंग फंक्शन्स
एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में सामने आई ताजा खबर के मुताबिक ईरा खान और नुपुर शिखरे के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है। दोनों सितारों के प्री-वेडिंग फंक्शन्स के पहले कार्यक्रम की झलक मिथिला पारकर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर दिखाई। साथ ही अदाकारा ने कैप्शन देते हुए लिखा, ‘प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हुए।’ ईरा खान इस दौरान सुर्ख लाल रंग की साड़ी और गोल्डन ब्लाउज में प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू किए। जबकि, उनके मंगेतर नुपुर शिखरे इस दौरान पीले रंग के कुर्ते पायजामे में नजर आए। इस दौरान ईरा और नुपुर शिखरे एक्ट्रेस मिथिला पारकर के साथ पोज करते भी दिखे।
ईरा खान और नुपुर शिखरे के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में पहुंची किरण राव
ईरा खान के प्री-वेडिंग फंक्शन्स के पहले कार्यक्रम में लजीज महाराष्ट्रियन कुजिन रखा गया था। जिसमें सभी मेहमानों को टेबल-चेयर पर केले के पत्ते पर पारंपरिक तरीके से खाना खिलाया गया। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही छाने लगे। इस दौरान आइरा खान की सौतेली मां और आमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव भी अपने बेटे आजाद खान के साथ यहां मौजूद थीं। दोनों इस दौरान ईरा खान की प्री-वेडिंग फंक्शन्स के कार्यक्रमों का लुत्फ उठाती दिखीं।
इस दिन होगी ईरा खान और नुपुर शिखरे की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईरा खान और नुपुर शिखरे की शादी 3 जनवरी 2024 को होने वाली है। दोनों ने शादी से करीब सवा साल पहले ही सगाई रचा ली थी। ईरा खान और नुपुर शिखरे की सगाई भी काफी धूमधाम से हुई थी। जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं।