‘सालार’ ने लगाई Prabhas की डूबती नैया पार या हुआ बंटाधार? दर्शकों ने बता दिया अपना फैसला
प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म सालार फाइनली आज पूरे देशभर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है। डंकी के एक दिन बाद ही प्रशांत नील की मूवी ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। सालार की रिलीज पर थिएटर में फिल्म देखकर आए दर्शकों ने भी [...]
प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म सालार फाइनली आज पूरे देशभर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है। डंकी के एक दिन बाद ही प्रशांत नील की मूवी ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। सालार की रिलीज पर थिएटर में फिल्म देखकर आए दर्शकों ने भी अपना फैसला सुना दिया है।
Salaar: शाह रुख खान की ‘डंकी’ की रिलीज के एक दिन बाद फाइनली रिबेल स्टार प्रभास की फिल्म सालार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। KGF 2 डायरेक्टर प्रशांत नील के निर्देशन में बनी ‘सालार’ का दूसरा ट्रेलर आने के बाद फैंस की उत्सुकता का लेवल दोगुना बढ़ गया था।
इस फिल्म को ओरिजिनल भाषा तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से प्रभास की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं।
‘आदिपुरुष’ और ‘राधेश्याम’ जैसी फिल्मों की असफलता के बाद हर किसी को यही लगा कि प्रभास का करियर लगभग खत्म हो गया। अब सालार ने प्रभास की डूबती नैया को पार लगाया है या नहीं, इस पर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फैसला सुना दिया है।
सालार को देखकर दर्शकों ने सुनाया अपना फैसला
प्रभास की फिल्म सालार के दो पार्ट आने वाले हैं। पहला पार्ट सालार: पार्ट 1 द सीजफायर फाइनली दर्शकों के सामने आ चुका है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आए।
आदिपुरुष को मिली आलोचनाओं के बाद फाइनली ‘सालार’ के साथ प्रभास एक राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म को दर्शकों का बहुत ही अच्छा रिव्यू मिल रहा है।
Another mouth of positive
— Vijay_GreZz (@Vijayjo98603097) December 22, 2023
This time from Tamil spectators 😍😍😍
Literally the movie movie done well without boring elements 💯💯💯
Full and full action extravaganza 🫡🫡🫡#RecordBreakingSalaar#Prabhas #Salaar #SalaarReview #PrashanthNeel #SalaarCeaseFire #RebelStarPrabhas pic.twitter.com/PYA8TncW5y
कई यूजर्स ने तो ये तक कह दिया कि इस फिल्म से प्रभास अपनी ही फिल्म ‘बाहुबली-2’ का भी रिकॉर्ड ब्रेक करेंगे। एक यूजर ने लिखा, “सालार एक नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ चल पड़ी है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग बस अभी एक शुरुआत है”।
That BahuBali Reference Made My Day 🥺🫀
— Narpat Singh Rathore 🚩 (@mr_mertiya7773) December 22, 2023
Congratulations #Prabhas
Fans , Wishing a All Time BLOCKBUSTER one Behalf Of #SalmanKhan𓃵 Fans.
PraBOSS is Back 💥
Screen Presence 🥵👌
⭐⭐⭐⭐/5
Love From North ❤#RecordBreakingSalaar #SalaarCeaseFirepic.twitter.com/0ZgGG7pXVf
#RecordBreakingSalaar
— Ravi @🔥🔥Prabhas Army 🔥🔥🦕 (@RaviPrabhas333) December 22, 2023
The movie action scene’s & elevations are next level, there r so many of them
Feast for Mass lovers #BlockbusterSalaar #Salaar pic.twitter.com/SLnNXQE8FT
प्रभास-प्रशांत नील ने स्क्रीन्स पर आग लगा दी- सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर फैंस प्रभास के ‘सालार’ में एक्शन के अलावा अभिनय की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, “प्रभास और प्रशांत नील की जोड़ी ने स्क्रीन पर आग लगा दी है”।
#Salaar
— Narpat Singh Rathore 🚩 (@mr_mertiya7773) December 22, 2023
One Word Review – MAGNUM OPUS 💥🥵
⭐⭐⭐⭐/5
Freindship Bond Between #Prabhas
& #PrithvirajSukumaran is Treat To Watch !! Typical #PrashanthNeel
Film waiting for Sequel 😭💞#RecordBreakingSalaar#SalaarCeaseFire pic.twitter.com/IyVVXgi06h
दूसरे यूजर ने लिखा, “मूवी में एक्शन सीन्स को जिस तरह से फिल्माया गया है, वह नेक्स्ट लेवल है। मास लवर्स के लिए ये फीस्ट है”। एक अन्य यूजर ने कहा, “इसका पार्ट 2 भी ब्लॉकबस्टर है”।
#Salaar North India Public Review BLOCKBUSTER 👇#Prabhas Destruction Starts At Boxoffice pic.twitter.com/ARbADrvDRf
— North Prabhas FC (@NorthPrabhasFC) December 22, 2023
आपको बता दें कि मूवी देखकर निकले दर्शकों पर ‘सालार’ अपना मैजिक चलाने में सफल रही है। अब सालार और डंकी में से कौन सी फिल्म के लिए दर्शक उनके सांता बनते हैं, ये तो इस साल के अंत में पता लग ही जाएगा।