प्रियंका चोपड़ा से शाहरुख खान को हुआ था सच्चा इश्क? ये सिर्फ अफवाह या सच, किंग खान के दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

डर्टी लॉन्ड्री शो में प्रियंका चोपड़ा ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड की जैकेट उनके पास है. उन्होंने जो जैकेट वहां दिखाई वैसी ही जैकेट शाहरुख खान को पहने देखा गया था. तस्वीरें भी खूब वायरल हुई तो अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. हालांकि, शाहरुख की तरफ

By Shaikh Almina · 23/2/2024

डर्टी लॉन्ड्री शो में प्रियंका चोपड़ा ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड की जैकेट उनके पास है. उन्होंने जो जैकेट वहां दिखाई वैसी ही जैकेट शाहरुख खान को पहने देखा गया था. तस्वीरें भी खूब वायरल हुई तो अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. हालांकि, शाहरुख की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया. अब किंग खान के अच्छे दोस्त विवेक वासवानी ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और बताया कि आखिर सच क्या है.

Priyanka Chopra – Shah Rukh Khan: बॉलीवुड में अफेयर्स के किस्से आम हैं. कौन किसको डेट कर रहे हैं और किसका किससे ब्रेकअप हो गया है. इन किस्सों को चटकारों के साथ लोग पढ़ते हैं और बात जब उनके फेवरेट स्टार्स की हो, तो हर जानकारी फैंस जानना चाहते हैं. बॉलीवुड के ‘पठान’ यानी शाहरुख खान की गौरी खान के साथ लव स्टोरी लोग जानते हैं, लेकिन फैंस तब हरकत में आ गए थे, जब एक्टर का नाम ग्लोबल गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा के साथ जुड़ गया. ‘डॉन’ के वक्त शाहरुख और प्रियंका के अफेयर के किस्से सुर्खियों में आए.

डर्टी लॉन्ड्री शो में प्रियंका चोपड़ा ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड की जैकेट उनके पास है. उन्होंने जो जैकेट वहां दिखाई वैसी ही जैकेट शाहरुख खान को पहने देखा गया था. तस्वीरें भी खूब वायरल हुई तो अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. हालांकि, शाहरुख की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया. अब किंग खान के अच्छे दोस्त विवेक वासवानी ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और बताया कि आखिर सच क्या है.

शाहरुख के दोस्त ने खोली पोल

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर के किस्से गॉसिप गलियारों में खूब चर्चा में रह चुके हैं. शाहरुख और करण जौहर के रिश्ते पर कई तरह की अफवाहें थीं. इन सभी मुद्दों पर विवेक वासवानी हाल ही में बात की.

प्रियंका चोपड़ा के साथ रिश्ता सिर्फ अफवाह या सच?

सिद्धार्थ कन्नन के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए विवेक वासवानी ने शाहरुख खान के कथित रिश्तों पर बात की. उन्होंने शाहरुख के अफेयर्स के किस्सों पर भी खुलकर बात की. उनसे पूछा गया कि क्या अफवाहों में कोई सच्चाई है. रिलेशनशिप मतलब फिजिकल रिलेशनशिप? लेकिन सच्चाई ऐसी है ही नहीं, क्योंकि शाहरुख उस टाइप का है ही नहीं. मुझे नहीं पता कि अफवाहें कहां से आईं.

वन-वुमन मैन है शाहरुख खान

उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही शाहरुख सुपरस्टार बन गए, उनके बारे में बहुत सारी बातें लिखी गईं लेकिन यह सच नहीं है. प्रियंका चोपड़ा से उनका नाम जुड़ने पर विवेक वासवानी ने कहा कि गौरी सिर्फ अकेली महिला हैं, जिनसे शाहरुख ने प्यार किया. वह बोले, जबसे मैं उन्हें जानता हूं, वह पूरी जिंदगी वन-वुमन मैन रहे हैं. आपने उनके कितने फ्लिंग्स (अफेयर्स) सुने हैं? हमने सिर्फ प्रियंका चोपड़ा के बार में सुना वो भी अफवाह थी वर्ना क्या कभी शाहरुख के बारे में सुना? कुछ नहीं, वह इस तरह के इंसान हैं ही नहीं.

आप जैसे ही बड़े स्टार या सफल होते हैं…

उन्होंने करण जौहर के साथ मतभेद का भी जिक्र किया. विवेक ने कहा कि शाहरुख खान और करण जौहर के रिश्ते पर भी कई बातें बनाई गईं. वह बोले, करण जौहर से उनका अच्छा रिश्ता था तो कई लोगों ने यहां भी कोशिश की… आप जैसे ही बड़े स्टार या सफल होते हैं, तो लोग आपके बारे में इस तरह के बातें करने लगते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full