भगवान शिव के बड़े भक्त हैं ‘श्रीमद रामायण’ के ‘रावण’, ‘सनातनी’ होने पर जताया गर्व, बोले- अब लोग खुलकर खुद को…

श्रीमद रामायण में रावण का किरदार निभा रहे निकितिन धीर का कहना है कि आज देश में जैसा माहौल है, उसे लेकर वह बहुत खुश हैं. क्योंकि अब लोग खुलकर खुद को सनातनी कहते हैं. लोगों को अब खुद को सनातनी कहने पर गर्व होता है, जबकि पहले ऐसा नहीं था. Nikitin Dheer: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री [...]

By Shaikh Almina · 15/2/2024

श्रीमद रामायण में रावण का किरदार निभा रहे निकितिन धीर का कहना है कि आज देश में जैसा माहौल है, उसे लेकर वह बहुत खुश हैं. क्योंकि अब लोग खुलकर खुद को सनातनी कहते हैं. लोगों को अब खुद को सनातनी कहने पर गर्व होता है, जबकि पहले ऐसा नहीं था.

Nikitin Dheer: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक निकितिन धीर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में थंगावली का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इसके बाद निकितिन ने कुछ और फिल्मों में किस्मत आजमाने के बाद टीवी इंडस्ट्री का रुख कर लिया. इन दिनों निकितिन ‘श्रीमद् रामायण’ में ‘रावण’ के किरदार में नजर आ रहे हैं. इस धारावाहिक को लेकर एक बार फिर निकितिन धीर चर्चा में आ गए हैं. इस बीच एक्टर ने इस धारावाहिक और खुद को लेकर कुछ किस्से साझा किए और देश के माहौल पर भी खुलकर बात की.

निकितिन धीर ने ETimes के साथ बातचीत में जब निकितिन से श्रीमद् रामायण में उनके लुक पर उनकी बेटी के रिएक्शन के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने इससे जुड़ी एक दिलचस्प बात का खुलासा किया. एक्टर ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि रावण की ही तरह वह भी भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं और उनके हाथ पर भगवान शिव का बहुत बड़ा टैटू भी है.

रावण के अपने लुक पर बात करते हुए निकितिन धीर ने कहा- ‘लोग दूसरों को उनके लुक को लेकर अक्सर जज करते हैं. भले ही मैंने चेन्नई एक्सप्रेस में थंगाबल्ली जैसी भूमिका निभाई हो या मैं क्लीन शेव हूं, चाहे मेरी शक्ल-सूरत कैसी ही क्यों न हो, कुछ लोग अभी भी मुझसे भयभीत महसूस करते हैं. हालांकि, मेरी डेढ़ साल की बच्ची के अंदर मेरे ऐसे लुक्स के बाद भी मुझे लेकर अभी से बहुत प्यार है. उसके रिएक्शन्स से मुझे बहुत खुशी मिलती है और इसने मुझे दूसरों की राय पर अपनी खुशी को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया है, यह पहचानते हुए कि ऐसे निर्णय बस मेरे काम का हिस्सा हैं.’

रावण के अपने रोल पर बात करते हुए उन्होंने कहा- ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि जैसे रावण की भूमिका मेरे लिए ही बनी हो. मानो ब्रह्मांड ने इसे मेरे लिए रचा हो. यह कुछ ऐसा है जिसकी मैंने हमेशा से कामना की थी. इस किरदार को निभाने की अपनी इच्छा को अपने तक सीमित रखने के बावजूद, मैं हमेशा इस भूमिका के प्रति आकर्षित रहा हूं, मैंने इस किरदार को निभाने के लिए काफी अध्ययन किया. दिलचस्प बात यह है कि भगवान महादेव का टैटू बनवाने के 15 दिनों के अंदर मुझे ये रोल मिला, जिसे मैं लंबे समय से करना चाहता था.’

पुराणिक कथाओं के प्रति दर्शकों के उत्साह पर बात करते हुए निकितिन धीर ने कहा- ‘मुझे लगता है देश में अभी जिस तरह का प्रचलन है, लोगों को इस बात पर गर्व है कि वो सनातनी हैं और भारतीय हैं. मेरा मानना है कि हमारे देश में वर्तमान में जो माहौल है, इसमें लोगों में खुद को सनातनी या भारतीय के रूप में खुद को पहचानने में गर्व होता है. लोगों का अपनी संस्कृति और धर्म को लेकर बढ़ता प्यार, उनमें इस तरह के कंटेंट को देखने की चाह बढ़ा रहा है.’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full