Bigg Boss 17: ‘बिल्कुल गलत है…’, विक्की जैन के हाथ उठाने पर आया अंकिता की मां का Reaction, दामाद के लिए कही ये बात

बिग बॉस 17 धीरे-धीरे अपने फाइनल की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में अब कंटेस्टेंट का गेम और भी मजेदार होते जा रहा है। कुछ दिनों पहले एक वीडियो देखने को मिला था जिसमें विक्की जैन अंकिता लोखंडे के ऊपर हाथ उठाते हुए नजर आते हैं। अब इस वीडियो पर एक्ट्रेस का मां का रिएक्शन [...]

By ·

बिग बॉस 17 धीरे-धीरे अपने फाइनल की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में अब कंटेस्टेंट का गेम और भी मजेदार होते जा रहा है। कुछ दिनों पहले एक वीडियो देखने को मिला था जिसमें विक्की जैन अंकिता लोखंडे के ऊपर हाथ उठाते हुए नजर आते हैं। अब इस वीडियो पर एक्ट्रेस का मां का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने अपने दामाद के लिए क्या कहा।

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। शो में यह कपल साथ आया है, लेकिन गेम की वजह से दोनों के बीच काफी बार लड़ाई देखने को मिलती रहती है। यहां तक की बात तलाक तक भी आ गई थी। इसके बाद दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अंकिता के साथ बहस में इतना इरिटेड हो जाते हैं कि वह उन पर हाथ उठाने की कोशिश करते हैं।

हालांकि, वह ऐसा करते नहीं हैं। वह कंबल झटक कर वहां से चले जाते हैं। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो हर कोई इसे देख कर हैरान रह गया। अब इस पर एक्ट्रेस अंकिता की मां वंदना पांडिस लोखंडे का रिएक्शन भी सामने आया है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

क्या हुआ था उस दिन

बता दें कि उस दिन हुआ यूं कि अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी एक कमरे में बैठे कर आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। उस समय अंकिता और अरुण आपस में बहस कर रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ विक्की और अभिषेक भी बात करते हुए दिखाई दिए। ऐसे में अंकिता और अरुण की बहसबाजी से विक्की परेशान होकर बार-बार अंकिता को चुप होने के लिए कह रहे थे।

इसके बाद अंकिता ने कहा कि वह उनकी बात के बीच नहीं बोल रही, बल्कि अरुण से बात कर रही हैं। विक्की जैन इतना इरिटेड हो जाते हैं कि वह उन पर हाथ उठाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, विक्की ऐसा करते नहीं हैं। वह कंबल झटक कर चले जाते हैं।

अंकिता की मां ने दामाद के लिए कही ये बात

अब इस पर अंकिता की मां वंदना पांडिस लोखंडे ने रिएक्ट किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें जब अंकिता की मां से इस वीडियो के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि

बिल्कुल गलत था वो, क्योंकि मैं जानती हूं विक्की को। मेरे साथ में रहते हैं वो। तोह मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानती हूं। ये बिल्कुल गलत है, ऐसा कुछ भी नहीं था। वो बहुत प्यार करने वाला जोड़ा है और उनको एक दूसरे को प्यार करने वाला मिला है’।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें