‘शैतान’ के लिए अजय देवगन ने वसूले 25 करोड़, जानें आर माधवन समते इन सितारों ने ली कितनी फीस

आर माधवन को काफी पसंद किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,एक्टर ने करीब 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं… Shaitaan Starcast Fees: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शैतान’ को लेकर चर्चे में हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों न

By Shaikh Almina · 5/3/2024

आर माधवन को काफी पसंद किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,एक्टर ने करीब 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं…

Shaitaan Starcast Fees: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शैतान’ को लेकर चर्चे में हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पंसद किया था। काले जादू पर आधारित इस फिल्म में आर माधवन भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। रिलीज किए गए ट्रेलर में एक्टर का खतरनाक लुक देखने को मिला था।

कितनी है शैतान के स्टारकास्ट की फीस

फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। अजय के फैंस उनकी इस फिल्म का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, दर्शक ये भी जानने को उत्सुक है कि शैतान के लिए किसने कितनी फीस ली है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं…

आर माधवन

फिल्म में नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे आर माधवन को काफी पसंद किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रोल के लिए एक्टर ने करीब 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

https://www.instagram.com/reel/C4AApKVIa9F/?igsh=ZjJ1MnhpeDc5Z3dv

अजय देवगन

बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन एक बार फिर इस फिल्म में पिता की भूमिका में नजर आने वाले हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए करीब 25 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

ज्योतिका

साउथ की दमदार हसीना ज्योतिका भी शैतान का हिस्सा हैं। कहा जा रहा है कि अजय देवगन स्टारर इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 5 करोड़ रुपये फीस के तौर पर चार्ज किए हैं।

जानकी बोड़ीवाला

शैतान के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस जानकी बोड़ीवाला ने 2-3 करोड़ रुपये लिए हैं। बता दें कि शैतान गुजराती फिल्म ‘वश’का हिंदी रीमेक है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full