अक्षय कुमार ने करियर के शुरूआत में किया काफी संघर्ष, प्रोड्यूसर से आनोखे अंदाज में निकलवाते थे पैसे

बाॅलीवुड में अधिकांश एक्टर को अपने पैर जमाने के लिए किसी गाॅडफादर या किसी पहचाना वाले की जरूरत होती है। ऐसे बहुत कम एक्टर होते हैं। जो बिना किसी गाॅडफादर के अपना इंडस्ट्री में नाम बना पाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था बाॅलीवुड के एक्टर खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार का, जिन्होंने अपनी

By Amit Rajput · 29/2/2024

बाॅलीवुड में अधिकांश एक्टर को अपने पैर जमाने के लिए किसी गाॅडफादर या किसी पहचाना वाले की जरूरत होती है। ऐसे बहुत कम एक्टर होते हैं। जो बिना किसी गाॅडफादर के अपना इंडस्ट्री में नाम बना पाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था बाॅलीवुड के एक्टर खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार का, जिन्होंने अपनी दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। आईये जानते है अक्षय कुमार से जुड़े एक किस्से के बारे में।

प्रोड्यूसर रोक लेते थे पैसे

अपने करियर की शुरुआत में अक्षय कुमार को काफी संघर्ष करना पड़ा। आज भले ही वह एक साल में 4-5 फिल्में करते हैं, लेकिन शुरुआत में उन्हें काम मिलने में भी दिक्कत होती थी। कई बार तो ऐसा भी हुआ, जब प्रॉड्यूसर्स ने उनका पैसा तक रोक लिया। हालांकि, अक्षय कुमार तो खिलाड़ी ठहरे उन्होंने हर बार अपना पैसा अनोखे तरीके आजमाकर निकाल लिया। हालांकि, इसके लिए उन्हें तरह-तरह के पैंतरे अपनाने पड़ते थे।

आनोखे अंदाज में निकाले पैसे

बता दें कि उस दौरान अपना पैसा निकालने के लिए अक्षय कुमार तरह-तरह के बहाने बनाते थे। कभी वह बीमार होने का हवाला देते थे तो कभी किराए देने की जानकारी देकर पैसा मांगते थे। एक बार तो उन्होंने नए मकान की इंस्टॉलमेंट देने के नाम पर अपना पैसा निकलवा लिया था। हालांकि, अक्षय का सामना एक ऐसे प्रॉड्यूसर से भी हुआ था, जिनके सामने खिलाड़ी कुमार का कोई बहाना नहीं चल पाया था और उन्होंने अभिनेता के 75 हजार रुपये रोक लिए थे।

हुआ यूं था कि जब उस प्रॉड्यूसर से पैसे निकलने का कोई रास्ता नहीं दिखा तो अक्षय कुमार एक दिन उसके घर पहुंच गए। वह उस प्रॉड्यूसर के घर के अंदर गए और पूरा घर देखा। इसके बाद प्रॉड्यूसर के घर पैनासोनिक का रिकॉर्डर और पंखा उठा लिया और उसे बेचकर 18 हजार रुपये वसूल लिए थे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full