सैफ अली खान यूनिवर्सिटी में जाकर डेट पर गए थे, मां ने बेटे सैफ को लेकर किए कई खुलासे

करण जौहर का सेलिब्रिटी टाॅक शो काॅफी विद करण काफी फेमस है। इस समय इस शो का आठवा सीजन चल रहा है। जहां हर एपिसोड नए सेलिब्रिटी आ रहे हैं। अब इस हफ्ते सैफ अली खान और उनकी मां शर्मिला टेगौर आ रही है। जिसका प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया है। इस प्रोमो [...]

By Amit Rajput · 3/1/2024

करण जौहर का सेलिब्रिटी टाॅक शो काॅफी विद करण काफी फेमस है। इस समय इस शो का आठवा सीजन चल रहा है। जहां हर एपिसोड नए सेलिब्रिटी आ रहे हैं। अब इस हफ्ते सैफ अली खान और उनकी मां शर्मिला टेगौर आ रही है। जिसका प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में शर्मिला सैफ अली खान से जुड़े कई खुलासे कर रही है।

मां ने डांट लगाई

प्रोमो की शुरुआत में सैफ कहते हैं- मुझे नहीं पता कि यहां बैठकर मैं क्या उम्मीद करूं। इसपर करण ने सैफ से कहा कि वह ‘नर्वस’ दिख रहे हैं। एक्टर ने कहा- जैसा कि मैं अक्सर इस सोफे पर बैठकर हो जाता हूं। करण ने शर्मिला टैगोर से पूछा कि आखिरी बार उन्होंने अपने बेटे को कब डांटा था। सैफ ने इसका जवाब देते हुए कहा कि बस एक मिनट पहले की बात है।

यूनिवर्सिटी न जाकर डेट पर गए

करण ने शर्मिला टैगोर से सैफ के कॉलेज के दिनों के बारे में भी सवाल किया। मां शर्मीला बताती हैं कि एक बार वो यूनिवर्सिटी न जाकर एयर हॉस्टेस के साथ डेट पर चले गए थे। करण और शर्मीला सैफ की खिंचाई करने लगते हैं। ये देख सैफ कहते हैं- मुझे मेरा अपना एपिसोड चाहिए।

करण जौहर की डायरेक्शन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में पहले जो रोल शर्मिला टैगोर करने वाली थीं। बाद में वो रोल शबाना आजमी को दे दिया गया। शर्मीला टैगोर अभी भी एक्टिंग करना पसंद करती हैं। मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म गुलमोहर में वो मां का रोल निभाती नजर आई हैं। ये इमोशन्स से भरी एक फिल्म है। वैसे सैफ को मां शर्मीला के साथ करण के शो में देखना काफी रोमांचक होगा।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full