बाढ़ में बह गया सपनो का घर, नारियल के छिलके से खेला क्रिकेट, 1 गेंद पर छक्का मारकर MI को जिताने वाली संजना का संघर्ष रहा है दर्दनाक
मुंबई और दिल्ली के बीच खेले जा रहे मुकाबले में सजीवन संजना ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई इंडियंस को जीत दिला दी। इस छक्के के बाद संजना का जिक्र हर तरफ होने लगा है। Sanjeevaani Sanjana: WPL 2024 की शुरुआत शानदार रही। ओपनिंग सेरेमनी के बाद मुकाबला भी ऐसा रहा है कि उसे [...]
मुंबई और दिल्ली के बीच खेले जा रहे मुकाबले में सजीवन संजना ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई इंडियंस को जीत दिला दी। इस छक्के के बाद संजना का जिक्र हर तरफ होने लगा है।
Sanjeevaani Sanjana: WPL 2024 की शुरुआत शानदार रही। ओपनिंग सेरेमनी के बाद मुकाबला भी ऐसा रहा है कि उसे भूल नहीं पाएंगे। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेले जा रहे मुकाबले में सजीवन संजना (Sanjeevan Sanjana) ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई इंडियंस को जीत दिला दी। इस छक्के के बाद संजना का जिक्र हर तरफ होने लगा है। आइए आपको बताते हैं कौन है सजीवन संजना, जिसकी एक शॉट के बाद चर्चा होने लगी।
कौन है सजीवन संजना
मैच जीतऊ छक्का से पहले सजीवन संजना का नाम बहुत कम ही लोग जानते थे। लेकिन इस छक्के के बाद उनकी चर्चा सभी जगह होने लगी। सजीवन संजना का जन्म केरल के वायनाड में हुआ। संजना का जन्म केरल के एक साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता रिक्शा चलाते हैं। साधारण परिवार से निकली यह लड़की किसको पता था कि एक दिन पूरे देश में चर्चा की वजह बनेगी। वो कहते हैं ना कि सपने बड़े देखने चाहिए और उसे पूरा करने के लिए आपको पूरी ताकत लगा देनी चाहिए। कुछ ऐसा ही संजना ने किया।
दरअसल, 29 साल के सजीवन संजना (Sanjeevan Sajna) पिछले सीजन की नीलामी में अनसोल्ड रह गई थी। लेकिन इस बार मुंबई इंडियन से खिलाड़ी को कॉन्ट्रैक्ट मिल गया और सजना ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर खुद को साबित कर दिया। 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टूर्नामेंट में उतरे इस क्रिकेटर को WPL 2024 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 15 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि 29 साल की संजना के लिए यहां तक का सफर तय करना आसान नहीं था। यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। केरल में जन्मी इस क्रिकेटर को अपनी क्रिकेट यात्रा में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।
संजना ने केरल, साउथ जोन और इंडिया ए के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया है। इसी प्रदर्शन की वजह से संजना को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा। मुंबई इंडियंस ने 15 लाख रुपए में संजना को अपने टीम में शामिल किया। संजना लंबी-लंबी हिट मारने के अलावा शानदार ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती है।
बाढ़ में बह गया था सपनों का घर
आपको बता दें कि संजीवन संजना (Sanjeevan Sajna) का जन्म 4 जनवरी 1995 को केरल के बायनाड मननथावाड़ी की एक साधारण पृष्ठभूमि में हुआ। उनके पिता एक रिक्शा चालक है। वह कुरिचिया जनजाति से आने वाली दूसरी क्रिकेटर हैं।
उनसे पहले भारत और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मिन्नू मणि हैं, जो इसी जनजाति से है. संजना 18 साल की उम्र तक प्लास्टिक की गेंदों और नारियल के बल्ले से अभ्यास करती थीं। केरल बाढ़ में उनका पूरा घर लगभग बह गया था। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और फिर से खड़ी होकर क्रिकेट खेला।
गौतम गंभीर ने तोहफे में दिया बल्ला
मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को संघर्ष के दिनों पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपना बल्ला गिफ्ट किया था। लेकिन 2019 में केरल अंडर-23 टीम को टी20 सुपर लीग का खिताब दिलाने के बाद संजीवन संजना (Sanjeevan Sajna) की संघर्ष भरी जिंदगी में बदलाव आया। वह सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी 2023 में चमकीं, 7 पारियों में 134 रन बनाए और सटीक गेंदबाजी से 6 विकेट लि।
गौरतलब है कि सजना एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी और दाएं हाथ से बल्लेबाजी भी कर सकती हैं।मुंबई इंडियंस में डेब्यू करने से पहले वह केरल, साउथ जोन और इंडिया ए टीम के लिए खेल चुकी थी।
घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन का मिला इनाम
संजना ने केरल की अंडर-23 महिला टीम को टी20 सुपर लीग में विजेता बनाया। केरल की टीम 2019 में इस टूर्नामेंट में विजेता बनी थी। उसके बाद संजना ने 2023 में सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में 134 रन बनाई और उसके साथ 6 विकेट भी चटकाए। संजना के इसी प्रदर्शन ने डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में मुंबई को प्रभावित किया और मुंबई ने अपने टीम में शामिल कर लिया। संजना केरल से आने वाली मिन्नू मणि के बाद दूसरी खिलाड़ी है। संजना का सपना है कि वह भारतीय टीम के लिए खेले।