IPL 2024: RR vs DC, जयपुर में आज गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मिलेगी मदद, देखें SMS स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2024 के तहत आज 28 मार्च को शाम 7.30 बजे से 9वां मुकाबला राजस्‍थान रॉयल्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले जानते हैं पिच रिपोर्ट। RR vs DC pitch Report: आईपीएल 2024 के तहत आज 28 मार्च को 9वां मुकाबला राजस्‍थान रॉयल्

By ·

आईपीएल 2024 के तहत आज 28 मार्च को शाम 7.30 बजे से 9वां मुकाबला राजस्‍थान रॉयल्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले जानते हैं पिच रिपोर्ट।

RR vs DC pitch Report: आईपीएल 2024 के तहत आज 28 मार्च को 9वां मुकाबला राजस्‍थान रॉयल्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच खेला जाएगा। ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इससे आधा घंटे पहले मैच का टॉस होगा। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्‍थान की टीम जहां अपने विजयी अभियान को जारी रखना चाहेगी। वहीं, ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स आरआर को उसके घर मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिल सकती है। सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में होने वाले इस अहम मैच से पहले जानते हैं पिच का हाल।

सवाई मानसिंह स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां गेंदबाजों को मदद मिलती है। यहां का विकेट तेज गेंदबाज और स्पिनर दोनों के लिए अनुकूल रहा है। आईपीएल इतिहास में सिर्फ एक बार ही यहां 200 का आंकड़ा पार हो सका है। यहां की बाउंड्री भी अन्य मैदानों के तुलना में बड़ी हैं। टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले बल्‍लेबाजी चुन सकती है, क्योंकि यहां खेले गए पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ राजस्‍थान ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी की थी और उस मुकाबले को 20 रनों से जीता था।

राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्‍क्‍वाड

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें