Bigg Boss 17: सबसे हटके है ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी, सलमान खान के शो से सामने आई पहली झलक, जाने क्या हैं अलग!

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 के विनर की ट्रॉफी सामने आ चुकी है। इस ट्रॉफी की पहली झलक बेहद खास है। जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई। Bigg Boss 17 Finale Week: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का चर्चित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 अब फिनाले के [...]

By Shaikh Almina · 27/1/2024

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 के विनर की ट्रॉफी सामने आ चुकी है। इस ट्रॉफी की पहली झलक बेहद खास है। जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई।

Bigg Boss 17 Finale Week: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का चर्चित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 अब फिनाले के मोड़ पर खड़ा है। रविवार 28 जनवरी के दिन इस टीवी रियलिटी शो का फिनाले होने वाला है। जिस पर हर किसी की नजर है। इस बीच मेकर्स ने आने वाले शो के एपिसोड की झलक फैंस को दिखाई है। जिसमें फिनाले से पहले आखिरी एपिसोड में घरवालों से मिलने के लिए कई सितारे आएंगे

। जो अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट से मिलते हुए दिखेंगे। ये सितारे अपने फेवरेट कंटेस्टेंट की खूबियों के बारे में बात करने वाले हैं। इसकी झलक मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो के जरिए दिखाई है। मगर इसके साथ ही निर्माताओं ने बिग बॉस 17 के विनर की ट्रॉफी की पहली झलक भी जारी कर दी। जिसे देख फैंस खुशी से झूमने वाले हैं।

आखिर कैसी दिखती है ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्सियल टीवी रियलिटी शो से सामने आई बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अब तक की सबसे अलग ट्रॉफी है। जिसका लुक फैंस को भी अचंभित कर गया है। एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में बिग बॉस 17 के विनर की ट्रॉफी आते ही चर्चा में आ गई। बिग बॉस 17 की ये ट्रॉफी हर बार की तरह चमचमाती नहीं बल्कि डार्क लुक की है। जिसकी पहली झलक आप यहां देख सकते हैं।

इन टॉप 5 के बीच है ट्रॉफी की रेस

जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि बिग बॉस 17 के ट्रॉफी की रेस अब घर के 5 सदस्यों के बीच है। सुपरस्टार सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्सियल टीवी रियलिटी शो के फिनाले में अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अरुण माशेट्टी और मनारा चोपड़ा पहुंचे हैं। इन पांचों में से कोई एक ही बिग बॉस 17 की ट्रॉफी का हकदार होगा। इनमें से किस सदस्य को आप बिग बॉस 17 का विनर बनाना चाहते हैं। अपनी राय आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। बता दें कि बिग बॉस 17 के विनर को चुनने के लिए आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट करने के लिए आप जियो सिनेमा पर लॉगइन कर चुनाव कर सकते हैं। वोटिंग लाइन्स फिनाले की शुरुआत होने से पहले तक खुली हुई हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full