IAS Success Story: लॉ में ग्रेजुएशन, संगीत में एमए, भाई ने किया गाइड, बन गईं IAS अफसर

अक्‍सर कहा जाता है कि UPSC की परीक्षा बिना कोचिंग के पास नहीं की जा सकती, लेकिन इन सबके बीच कुछ प्रतिभाएं ऐसी होती हैं, जो अपनी मेहनत और सेल्‍फ स्‍टडी के बलबूते सफलता पा ही लेती हैं. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली पल्लवी मिश्रा ने बिना कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा पास [.

By Shaikh Almina · 19/2/2024

अक्‍सर कहा जाता है कि UPSC की परीक्षा बिना कोचिंग के पास नहीं की जा सकती, लेकिन इन सबके बीच कुछ प्रतिभाएं ऐसी होती हैं, जो अपनी मेहनत और सेल्‍फ स्‍टडी के बलबूते सफलता पा ही लेती हैं. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली पल्लवी मिश्रा ने बिना कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा पास कर ली. वह अपने पहले अटेंप्ट में असफल हो गई थीं. उन्होंने अपनी गलतियों से सबक लिया और सेकंड अटेंप्ट में 73वीं रैंक के साथ आईएएस अफसर बन गईं (Pallavi Mishra IAS Rank). इस पूरे सफर में उनके बड़े भाई, आईपीएस आदित्य मिश्रा ने उन्हें काफी गाइड किया (Aaditya Mishra IPS). पढ़िए आईएएस पल्लवी मिश्रा की सक्सेस स्टोरी.

Pallavi Mishra IAS Success Story: यह कहानी है उस लड़की की, जिसने बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी के दम पर यूपीएससी परीक्षा पास कर ली. पल्लवी मिश्रा भोपाल की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी स्कूलिंग भी वहीं से पूरी की है. वह अपने दूसरे अटेंप्ट में यूपीएससी परीक्षा पास कर वह आईएएस अफसर बन गईं. तैयारी के इस पूरे सफर में उनके बड़े भाई, जोकि खुद भी आईपीएस ऑफिसर हैं, ने उनका काफी साथ दिया (Aaditya Mishra IPS).

पल्लवी मिश्रा 2023 बैच की आईएएस ऑफिसर हैं. उन्होंने 2022 में हुई यूपीएससी परीक्षा में 73वीं रैंक हासिल की है (Pallavi Mishra IAS Rank). उनके पिता अजय मिश्रा सीनियर एडवोकेट और मां प्रो. डॉ. रेणु मिश्रा सीनियर साइंटिस्ट हैं. उनके बड़े भाई आदित्य मिश्रा इंदौर के डीसीपी हैं (Aaditya Mishra IPS). वह आईपीएस ऑफिसर हैं. पल्लवी अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार को और खास तौर पर बड़े भाई को देती हैं.

आईएएस पल्लवी मिश्रा ने दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन किया है (Pallavi Mishra IAS Education Qualification). उनकी संगीत में काफी रुचि थी. इसलिए लॉ की डिग्री लेने के बाद उन्होंने संगीत में एमए किया. वह प्रशिक्षित क्लासिकल सिंगर हैं. आईएएस पल्लवी बचपन से स्वर्गीय पंडित सिद्धराम कोरवार से संगीत सीख रही थीं

पल्लवी मिश्रा UPSC परीक्षा के पहले प्रयास में फेल हो गई थीं. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और फिर से तैयारी की. पहले प्रयास में मेंस परीक्षा में असफल होने पर वह अपनी गलतियां समझ गई थीं (UPSC Exam Preparation Tips). अगले अटेंप्ट में उन्होंने उन्हीं गलतियों पर काम किया. फर्स्ट अटेंप्ट में उन्होंने निबंध का टॉपिक गलत पढ़ लिया था. यूपीएससी परीक्षा के दूसरे अटेंप्ट में उन्होंने निबंध लेखन की काफी प्रैक्टिस की.

आईएएस पल्लवी मिश्रा सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं (IAS Pallavi Mishra Instagram). वहां उनके 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. अपनी सर्विस के दौरान वह क्लाइमेट चेंज पर काम करना चाहती हैं. इसके साथ ही वह सरकार की उन योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने की कोशिश करेंगी, जो उनके स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी हुई हों. वह चाहती हैं कि उनके शहर में हर व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full