‘कभी शिकायत करते नहीं सुना…’ Zerodha के फाउंडर नितिन कामथ ने बताई ससुर की कहानी, चलाते हैं किराने की दुकान
Zerodha के सीईओ नितिन कामथ ने हाल ही में जीवन के कुछ सबक सोशल मीडिया पर शेयर किए. इतना ही नहीं उन्होंने अपने ससुर शिवाजी पाटिल की एक इंस्पिरेशनल स्टोरी भी शेयर की है, जो आज भी एक किराने की दुकान चलाते हैं. Real Life Inspiration Story: Zerodha के फाउंडर नितिन कामथ ने सोमवार को [..
Zerodha के सीईओ नितिन कामथ ने हाल ही में जीवन के कुछ सबक सोशल मीडिया पर शेयर किए. इतना ही नहीं उन्होंने अपने ससुर शिवाजी पाटिल की एक इंस्पिरेशनल स्टोरी भी शेयर की है, जो आज भी एक किराने की दुकान चलाते हैं.
Real Life Inspiration Story: Zerodha के फाउंडर नितिन कामथ ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म LinkedIn पर एक किराने की दुकान चलाने वाले अपने ससुर शिवाजी पाटिल की तस्वीर शेयर की. नितिन ने अपने सुसर से सीखे गए जीवन के सबक को भी शेयर किया. नितिन कामथ ने 70 साल केशिवाजी पाटिल के फोटो शेयर करते हुए कहा, ‘वे सेना में थे. कारगिल युद्ध के दौरान अपनी उंगलियां गंवाने के बाद सेवानिवृत्त हुए. इसके बाद उन्होंने कर्नाटक के बेलगाम में एक किराने की दुकान खोल ली. कामथ ने अपने पोस्ट में लिखा है कि असली स्वतंत्रता हासिल करने की कुंजी संतुष्ट रहना है और शिवाजी पाटिल उसके सबसे अच्छे उदाहरण हैं.
नितिन ने अपने ससुर शिवाजी के रूटीन के बारे में बताते हुए कहा, ‘वे 70 साल के हैं, लेकिन दुकान के लिए किराने का सामान खरीदने के लिए विशेष रूप से विकलांगों के लिए बने अपने दशकों पुराने स्कूटर पर नियमित रूप से स्थानीय बाजार जाते हैं. उनकी एकमात्र मदद मेरी सास हैं, जो दुकान चलाने और घर संभालने में उनकी मदद करती हैं.’
नितिन कामथ ने शेयर की अपने ससुर की Inspiring Story
कामथ की ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म को मिली अपार सफलता के बावजूद उन्होंने कहा कि शिवाजी पाटिल नियमित रूप से काम पर जाते हैं. अपनी दुकान के ‘profit margins’ के बारे में पूछताछ करते हुए आज भी उनकी आंखों में चमक आ जाती है. फिर बताते कि उन्हें चिक्की पर 25% मार्जिन मिला. जंग में अपनी अंगुलियां गंवाने के बाद भी कभी किसी चीज की शिकायत न करने के लिए शिवाजी की प्रशंसा करते हुए नितिन ने कहा कि अच्छी जिंदगी हर तरह से एक्टिव होकर जी जा सकती है. नीतीन ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हालांकि, उन्होंने मुझे सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए मनाने की कोशिश की थी, जब मैंने उनसे 2007 में उनकी बेटी से शादी करने की अनुमति मांगी थी. जब मैं स्ट्रगल कर रहा था.’