क्या इस बार हो जाएगा ‘बाबा निराला’ का पर्दाफाश ? इस महीने में अ रही है Aashram 4, नोट करके रख ले दिन तारीख

Aashram 4: बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम सीजन 4 की रिलीज डेट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, इंटरनेट पर इस वेब सीरीज से जुड़ी सर्च शुरू हो गई है, आइए इस खबर में जानते हैं कि बॉबी देओल आश्रम सीजन 4 कब रिलीज होगी। साथ ही इस बार बाबा यानी बॉबी [...]

By Shaikh Almina · 11/3/2024

Aashram 4: बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम सीजन 4 की रिलीज डेट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, इंटरनेट पर इस वेब सीरीज से जुड़ी सर्च शुरू हो गई है, आइए इस खबर में जानते हैं कि बॉबी देओल आश्रम सीजन 4 कब रिलीज होगी। साथ ही इस बार बाबा यानी बॉबी देओल क्या कारनामा करने वाले हैं? ड्रामा सीरीज आश्रम वेब सीरीज ने टीवी से काफी हद तक गायब हो चुके अभिनेता बॉबी देओल को वापसी का मौका दिया और आश्रम के तीन सीजन में बॉबी के किरदार बाबा निराला को लोगों का खूब प्यार मिला है।

वेब सीरीज के तीनों सीजन दर्शकों को खूब पसंद आए, 2 साल पहले बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आश्रम सीजन 4 के बारे में जानकारी दी थी. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आश्रम 4 का टीजर वीडियो अपलोड किया था. टीजर में बॉबी देओल के साथ चंदन रॉय सान्याल, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, तुषार पांडे, अनुप्रिया गोयनका, अदिति पोहनकर भी नजर आ रहे हैं। टीजर की शुरुआत बाबा निराला के शाही लुक से होती है जिनके दरबार में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है।

टीजर में बाबा के सभी भक्त बाबा से अपनी समस्याओं का समाधान पूछने का इंतजार करते नजर आ रहे हैं. बाबा के रूप में बॉबी का लुक काफी प्रभावशाली है, वेब सीरीज में बाबा के काले कारनामों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. बता दें, बाबा निराला के नाम पर बनी इस वेब सीरीज को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका चौथा सीजन दिसंबर महीने में रिलीज हो सकता है। अपने पिछले भाग की तरह यह भाग भी एमएस प्लेयर पर रिलीज होने वाला है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full