बाजीराव बन अजय देवगन ने छापे करोड़ों, ‘सिंघम’ के लिए मिली थी बस इतनी फीस, तीसरी के लिए मांगे 10 गुना ज्यादा पैसे

अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन' को लेकर काफी चर्चा हो रही है. रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही ये कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है. यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन मेन लीड रोल में हैं. उनके अपॉजिट करीना कपूर खान हैं. ‘सिंघम अगेन' की अभी शूटिं

By Shaikh Almina · 16/3/2024

अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है. रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही ये कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है. यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन मेन लीड रोल में हैं. उनके अपॉजिट करीना कपूर खान हैं. ‘सिंघम अगेन’ की अभी शूटिंग चल रही है.

Ajay Devgan in Singham 3: ‘सिंघम अगेन’ का बजट 250 करोड़ हैं. रोहित शेट्टी और अजय देवगन इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म के लिए अजय ने ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों से ज्यादा की फीस वसूली है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं अजय ने पहले दोनों ‘सिंघम’ और अब आने वाली ‘सिंघम’ के लिए कितनी फीस ली है.

साल 2011 में इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म- ‘सिंघम’ आई थी. इसमें अजय के अपॉजिट काजल अग्रवाल ने लीड रोल निभाया था. इसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. अजय ने इसके लिए 6 करोड़ रुपए चार्ज किए थे.

फिल्म की सफलता को देखते हुए रोहित शेट्टी ने इसका सीक्वल बनाया और नाम दिया ‘सिंघम रिटर्न’. इसमें अजय के अपॉजिट करीना कपूर खान नजर आई. पहली फिल्म की तरह ये भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन ने सिंघम अगेन के लिए 20 करोड़ रुपए चार्ज किए. इस फिल्म के बाद रोहित शेट्टी ने कॉप यूनिवर्स की नींव रखी. बाद में ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ नाम से कॉप यूनिवर्स की दो और फिल्में बनाई.

‘सिंबा’ में अजय देवगन की धांसू एंट्री दिखाई दी थी. वहीं, अक्षय कुमार स्टारर ‘सूर्यवंशी’ में अजय देवगन और रणवीर सिंह का दमदार अंदाज देखने को मिला था. अब कॉप यूनिवर्स की अगली कड़ी ‘सिंघम अगेन’ आएगी.

‘सिंघम अगेन’ इस साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण की एंट्री हुई है. इसमें दोनों पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में देखेंगे. वहीं, अर्जुन कपूर विलेन के रोल में होंगे.

रणवीर सिंह, अक्षय कुमार फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे. इतने बड़े स्टार वाली ‘सिंघम अगेन’ में भरपूर एंटरटेनमेंट और एक्शन देखने मिलने वाला है. इस फिल्म के लिए 250 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है.

अजय देवगन ‘सिंघम अगेन’ के बजट का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा बतौर फीस ले रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उनकी फीस 50-60 करोड़ रुपए है. इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अल्लु अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से टक्कर होगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full