OMG! शिल्पा शेट्टी के साथ अपने रिश्तों पर विवेक ओबेरॉय ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘वो एक पिशाच है जो खून पीती है…’

Vivek Oberoi and Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी (Vivek Oberoi and Shilpa Shetty) को हाल ही में इंडियन पुलिस फोर्स में देखा गया है. ओटीटी पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज में विवेक और शिल्पा की दोस्ती लोगों को काफी पसंद आई है. ट्रेनिंग बैचमेट होने के बाद दोनों

By Sakshi Pandey · 3/2/2024

Vivek Oberoi and Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी (Vivek Oberoi and Shilpa Shetty) को हाल ही में इंडियन पुलिस फोर्स में देखा गया है. ओटीटी पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज में विवेक और शिल्पा की दोस्ती लोगों को काफी पसंद आई है. ट्रेनिंग बैचमेट होने के बाद दोनों सरकार के अलग-अलग विभागों को सर्व कर रहे हैं. वहीं दोनों किरदारों के बीच में शानदार तालमेल देखने को मिला है. ऐसे में विवेक ओबेरॉय ने शिल्पा के साथ अपने रिश्तों पर भी खुलकर बात की है.

बिल्कुल नहीं बदली शिल्पा शेट्टी

विवेक ओबेरॉय का कहना है कि, वो शिल्पा को जब से जानते हैं वो बिल्कुल वैसी ही हैं. उनमें कोई खास बदलाव नहीं आया है. विवेक ने कहा कि, “जिस दिन मैं उसे जानता हूं. उस दिन से अब तक उसमें कोई बदलाव नहीं आया है. उसका फिगर, फिटनेस, लुक और बाल सब कुछ वैसा का वैसा ही है. बस उसकी उम्र नहीं बढ़ रही है.”

पिशाच हैं शिल्पा

इसी इंटरव्यू के दौरान विवेक ने शिल्पा की तुलना पिशाच यानी वैम्पायर से कर डाली है. विवेक ने हंसते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि, “शिल्पा एक पिशाच हैं, जो खून पीती है. उसकी उम्र ना बढ़ने के पीछे भी ऐसी ही कोई वजह होगी. वहीं अपने और शिल्पा के रिश्तों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, शिल्पा काफी दयालु स्वाभाव की हैं. निजी जीवन में उन्हें चाहे जितनी भी चुनौतियों का सामना करना पड़े. लेकिन वो हमेशा दूसरों से उसी प्यार और सम्मान के साथ मिलती हैं. शिल्पा उन लोगों में से हैं. जिनसे आप कभी भी मिल सकते हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम अपनी पर्सनल लाइफ में किस दौर से गुजर रहे हैं.”

बच्चों में भी है दोस्ती

विवेक ओबेरॉय ने बताया कि, “उनके और शिल्पा शेट्टी के बच्चों में भी काफी गहरी दोस्ती है. उन्होंने कहा कि, दोनों के बच्चे इतने अच्छे दोस्त हैं. इसका एक कारण ये भी है कि वो लोग इतने अच्छे हैं. जिनके साथ मैं चाहूंगा कि मेरा परिवार भी वक्त बिताए और उनसे हमेशा जुड़ा रहे. आज हमारे पास चाहे जो भी हो मगर हमारी मिडिल क्लास वैल्यू आज भी बरकरार है.”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full