Sharukh Khan की फिल्म Pathan के लिए पिघला विश्व हिंदू परिषद का दिल, रोका विरोध प्रदर्शन

VHP Decides Not To Oppose Shah Rukh Khan Pathaan: फिल्म पठान के स्टार शाहरुख़ ख़ान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरने में कायम रही। पठान मूवी के रिलीज़ होते ही उसने जमकर कमाई करना शुरू कर दिया है। इस फिल्म के लिए फिल्म क्रिटिक्स भी शाहरुख़

By ·

VHP Decides Not To Oppose Shah Rukh Khan Pathaan: फिल्म पठान के स्टार शाहरुख़ ख़ान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरने में कायम रही। पठान मूवी के रिलीज़ होते ही उसने जमकर कमाई करना शुरू कर दिया है। इस फिल्म के लिए फिल्म क्रिटिक्स भी शाहरुख़ ख़ान के लिए पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। आपको बता दें अबतक की खबर के मुताबिक फिल्म को 4 से ज्यादा स्टार मिले हैं। इसी बीच बड़ी खबर आई है की पठान का विरोध करने वाली विश्व हिंदू परिषद ने अपना विरोध वापस ले लिया है।

Pathaan

VHP का बयान

शाहरुख़ ख़ान की फिल्म पठान के रिलीज़ होते ही विश्व हिंदू परिषद के नेता श्रीराज नायर का बड़ा बयान सामने आया है। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। पठान को लेकर वीएचपी के नेता ने कहा,” कुछ वक्त के लिए वीएचपी पठान का विरोध नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा की हमारे विरोधी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए फिल्म में उचित बदलाव किए गए हैं। फिल्म देखने के बाद अगर कुछ भी अनुचित लगेगा तो हम पठान के विरोध के बारे में एक बार फिर सोचेंगे।”

VHP Statement

वीएचपी नेता के बयान पे व्यूअर्स का रिएक्शन

ट्विटर पर अपने बयान के बाद श्रीराज़ नायर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा की एडवांस और लोगों का उत्साह देखकर पलटी ही मार दी। पलड़ा किसकी तरफ है ये साफ हो गया है। एक दूसरे यूजर ने मजा लेते हुए लिखा की शाहरुख के फिल्म का गाना ही लिखा डाला।

विवादों के बीच पठान हुई रिलीज

गौरतलब है की फिल्म पठान के रिलीज़ होने से पहले सुर्खियां तो बटोर रहा था लेकिन विवादों में भी उलझ के रह गई थी। आपको बता दें फिल्म में बेशर्म रंग गाने को लेकर दीपिका के भगवा रंग की बिकनी पर बवाल उठा था और संगठन ने फिल्म को रोकने की धमकी तक दे डाली थी।

लेकिन फिल्म पठान के रिलीज़ ने रिकॉर्ड तोड कमाई कर के बॉलीवुड इंडस्ट्री मैंने बार फिर विश्वास की लहर भी फैल गई है। ट्विटर से लेकर हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बॉलीवुड बायकॉट का गैंग काफी एक्टिव हो गया था। फिल्में भी अच्छा रिस्पॉन्स नहीं कर रही थी। ऐसे में पठान के रिलीज़ और उसकी सक्सेस को लेकर कई डाउब्ट्स थे। लेकिन लगता है अब बॉलीवुड के काले बादल छट गए हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें