Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: विराट फिर धोखा देगा सई को, वीनू को वापस पाने के लिए सई लेगी वकील का सहारा

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: स्टारप्लस का सुपरहिट शो गुम है किसी के प्यार में इस वक्त खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर शो में अपकमिंग एपिसोड्स में दर्शकों को खूब सारा ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलने वाला है। शो में अबतक दिखाया [

By ·

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: स्टारप्लस का सुपरहिट शो गुम है किसी के प्यार में इस वक्त खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर शो में अपकमिंग एपिसोड्स में दर्शकों को खूब सारा ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलने वाला है। शो में अबतक दिखाया गया है की पाखी विनायक को लेकर घर से भाग जाती है। इसी बीच विराट और सई वीनू को ढूंढने की पूरी कोशिश करते हैं। दोनो होटल साथ पहुंचते हैं लेकिन विराट सई को अंदर जाने से रोकता है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाने वाला है की विराट एक बार फिर पाखी का साथ देगा।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein

विराट पाखी को समझाएगा

स्टार प्लस का धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में विराट को पत्रलेखा के पास पहुंचाया हुआ दिखाया जाता है। विराट पाखी को समझाता है की उसपे किडनैपिंग का चार्ज लगा है। इसलिए पाखी को समझदारी से काम लेना होगा। हालांकि पाखी के सर पर वीनू का भूत सवार रहता है। और वो विराट को गन पॉइंट कर देती है। पाखी कहती है की वीनू उसका बेटा है। और अगर उसे वीनू को ले जाना है तो उसे पाखी की लाश पर से गुजर के जाना होगा। विराट पाखी से गन छीनने की कोशिश करता है। इसी बीच गन शूट हो जाता है। इधर तमाम कोशिशों के बीच सई भी होटल रूम में पहुंच जाएगी।

सई को फिर मिलेगा धोखा

शो में एक मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। जी हां, विराट एक बार फिर सई को धोखा देने वाला है। विराट पुलिस के सामने सई पर चिल्लाएगा और पत्रलेखा का साथ देता हुआ दिखाई देगा। विराट बताएगा की पाखी ने वीनू को बचाने के लिए मुझे शादी की थी। विराट से ऐसी बातें सुनकर सई सन्न रह जाती है और इमोशनल होकर विराट को देखती रह जायेगी।

सई ने खटखटाया न्यायालय का दरवाजा

गौरतलब है की विराट द्वारा पाखी का साथ दिए जाने पर और झूठा बयान देने पर सई तमतमा जायेगी। वापस घर आने पर फूट फूट कर रोएगी। इसी बीच सई अदालत का सहारा लेने वाली है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जायेगा की सई च्ववान निवास वकील के साथ जायेगी और वीनू को वापस लाने की पूरी जोर आजमाइश लगाएगी।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें