T20 World Cup 2024: विराट कोहली से ओपनिंग करवाकर बड़ी गलती कर रहा है भारत: पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

विराट कोहली ने हाल ही में आईपीएल में ओपनिंग पर आकर धुआंदार रन बनाए हैं. इसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में भी इस पॉजिशन पर खिलाया जा रहा है. Ind vs Pak: टी20 वर्ल्ड कप में इस रविवार को टूर्नामेंट का महामुकाबला खेला जाएगा. यहां न्यूयार्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम म

By Shaikh Almina · 8/6/2024

विराट कोहली ने हाल ही में आईपीएल में ओपनिंग पर आकर धुआंदार रन बनाए हैं. इसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में भी इस पॉजिशन पर खिलाया जा रहा है.

Ind vs Pak: टी20 वर्ल्ड कप में इस रविवार को टूर्नामेंट का महामुकाबला खेला जाएगा. यहां न्यूयार्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान (India vs Paksitan) की टीमें आमने सामने होंगी. दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अपना-अपना पहला मैच खेल चुकी हैं. भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था, जबकि पाकिस्तान मेजबान अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर हारकर 2 अंक गंवा बैठा. अब दोनों टीमें जब एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने होंगी तो हाई वॉल्टेज मैच में रोमांच अपने चरम पर होगा. इस मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज कामरान अकमल ने विराट कोहली को सलाह दी है कि वह ओपनिंग पर न खेलें.इस पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज ने कहा कि विराट कोहली से ओपन करवाकर भारत बड़ी गलती कर रहा है. यह किसी बड़े मैच में बड़ी साबित हो सकती है. बता दें टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को दूसरे ओपनर के तौर पर उतारा था. लेकिन कोहली यहां सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने.

हालांकि भारतीय टीम मैनेजमेंट कोहली को इस पॉजिशन पर खिलाने का फैसला कर चुका है और इसकी उम्मीद साफ है कि कोहली पाकिस्तान के खिलाफ भी इसी क्रम पर उतरेंगे. वैसे भारत के पास यहां यशस्वी जायसवाल का विकल्प है लेकिन फिलहाल उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलती नहीं दिख रही.कामरान मानते हैं कि अगर विराट नंबर 3 पर खेलते हैं तो यह भारतीय टीम को ज्यादा हेल्प करेगा क्योंकि वह इस पॉजिशन पर दबाव से निपटना जानते हैं और साथ ही वह यहां से मैच फिनिश करने में भी माहिर हैं.

अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मेरा नहीं ख्याल कि भारत का बैटिंग ऑर्डर इस टी20 वर्ल्ड कप में सही है. विराट कोहली नंबर 3 पर आकर प्रेशर हैंडल कर सकते हैं और मैच खत्म कर सकते हैं. यह भारतीय टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. यशस्वी जायसवाल को ही बैटिंग की शुरुआत करनी चाहिए. अगर भारत कोहली को लेकर इसी बैटिंग ऑर्डर पर अड़ा रहा तो किसी प्वॉइंट पर आकर टीम मुश्किल में फंस सकती है. कोहली एक छोर संभालकर मैच खत्म करना जानते हैं. मुझे लगता है कि इसलिए टीम इंडिया विराट से ओपन करवाकर यहां गलती कर रही है.’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full