Virat Kohli- Rinku Singh Masti Special: ‘मेरा बल्ला स्पिनर पर तोड़ दिया…’, कोहली की बात से असहज हो गए रिंकू सिंह.

विराट कोहली और रिंकू सिंह के बीच बल्ले को लेकर हुई बातचीत वायरल हो रही है. रिंकू सिंह को कोहली ने कुछ ऐसा कहा जिससे रिंकू सिंह असहज हो गए. IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) की विराट कोहली (Virat Kohli) से मजेदार लेकिन थोड़

By Shaikh Almina · 21/4/2024

विराट कोहली और रिंकू सिंह के बीच बल्ले को लेकर हुई बातचीत वायरल हो रही है. रिंकू सिंह को कोहली ने कुछ ऐसा कहा जिससे रिंकू सिंह असहज हो गए.

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) की विराट कोहली (Virat Kohli) से मजेदार लेकिन थोड़ी असहज करने वाली बातचीत हुई. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच रविवार, 21 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डंस (Eden Gardens) पर मुकाबला होगा. दोनों टीमों के बीच बीच हुए पहले मुकाबले में कोलकाता ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर जीत हासिल की थी.

इस पहले मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने केकेआर के रिंकू सिंह को एक बल्ला तोहफे में दिया था. हालांकि रिंकू से वह बैट इंडियन प्रीमियर लीग में स्पिनर को खेलते हुए टूट गया. रिंकू ने भोलापन दिखाया और केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स के बीच मुकाबले से पहले कोहली से उस बल्ले के बारे में बात की.

केकेआर की टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसका वीडियो साझा किया. इसमें रिंकू सिंह असल में कोहली को बता रहे हैं कि वह बल्ला उनसे कैसे टूटा. रिंकू ने बताया कि यह बल्ला स्पिनर की गेंद पर टूट गया है. कोहली इस पर हैरान दिखे. फिर कोहली ने पूछा- ‘मैं क्या करूं अगर टूट गया तो.’ रिंकू ने इस पर जवाब दिया- ‘कुछ नहीं, बस ऐसे ही बता रहा हूं.’ यहां भी कोहली ने मजाक किया- ‘कोई नहीं… बता दिया तूने. मुझे इम्फर्मेशन नहीं चाहिए.’

रिंकू इसके बाद कोहली के दोनों बल्ले चेक करने लग गए. कोहली ने ऐसे ही पूछा कि क्या रिंकू दूसरा बैट मांग रहा है. इससे पहले कि रिंकू इस सवाल का जवाब दे पाते, कोहली ने कहा कि उन्होंने दो मैचों में रिंकू को दो बैट दिए हैं. और अगर ऐसा ही रहा तो वह टूर्नमेंट में आगे मुश्किल में पड़ जाएंगे.

दोनों टीमों के बीच जब पिछला मुकाबला हुआ था तब कोहली ने रिंकू सिंह को एक बैट गिफ्ट किया था. उस मैच में बेंगलुरु की टीम को अपने घरेलू मैदान पर सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. केकेआर ने बेंगलुरु के घरेलू मैदान पर अपना दबदबा दिखाते हुए लगातार छठी जीत हासिल की थी. इस मैच के बाद रिंकू को विराट कोहली से खास तोहफा मिला था. कोहली ने रिंकू को एक बल्ला तोहफे में दिया था.

रिंकू सिंह के प्रदर्शन और एक फिनिशर के तौर पर उनकी पहचान को सराहते हुए कोहली ने उन्हें यह बल्ला दिया था. इस वीडियो में यह भी सामने आया था कि कोहली के लिए रिंकू के मन में कितना सम्मान और आदर है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full