Virat Kohli Fun Mode: IPL और किंग की मस्ती… विराट कोहली के मस्त मौला अंदाज के हैं हम बड़े दीवाने, उनका अलग अंदाज देख, आप भी करेंगे स्माइल!
विराट कोहली के मस्ती भरे और बचकाने स्वभाव से दुनिया भर में उनके प्रशंसक वाकिफ हैं. जब भी उन्हें मौका मिलता है वो अपनी जिंदगी के लम्हों का लुत्फ उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. Virat Kohli Fun Mode: विराट कोहली के मस्ती भरे और बचकाने स्वभाव से दुनिया भर में उनके प्रशंसक वाकिफ हैं.
विराट कोहली के मस्ती भरे और बचकाने स्वभाव से दुनिया भर में उनके प्रशंसक वाकिफ हैं. जब भी उन्हें मौका मिलता है वो अपनी जिंदगी के लम्हों का लुत्फ उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ते.
Virat Kohli Fun Mode: विराट कोहली के मस्ती भरे और बचकाने स्वभाव से दुनिया भर में उनके प्रशंसक वाकिफ हैं. जब भी उन्हें मौका मिलता है वो अपनी जिंदगी के लम्हों का लुत्फ उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. इस बार, कोहली को एमआई और आरसीबी के बीच आईपीएल 2024 मैच से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मजाकिया इशारे करते देखा गया. फैन्स को अपने पसंदीदा स्टार को मस्ती भरे मूड में देखना बहुत पसंद आया और उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
Cheeku … Cheeku 😍❤️
— V I P E R (@VIPERoffl) April 12, 2024
pic.twitter.com/2YtLXHTyTM
विराट का अलग अंदाज
इस बात से हर कोई वाकिफ है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ऑन फील्ड अपनी मस्ती मजाक के लिए जाने जाते हैं. वहीं कोहली को फील्ड पर अक्सर डांस करते हुए भी देखा गया है. हाल ही में विराट की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच की एक वीडियो वायरल हो रही है. टीम ब्रेक्स के दौरान डांस कर फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आए. वह ‘अपड़ी पोड़े’ सॉन्ग पर डांस कर रहे थे.
कोहली अपने अलग अलग अंदाज, कभी डांस तो कभी मस्ती के साथ आपने पुराने टीम मेट्स के साथ करते हुए दिखते हैं, जिसे देख फैंस भी काफी हद तक खुश और एंटरटेन्ड होते हैं. इसी बीच ट्विटर पर एक खूबसूरत कॉलेज बना हुआ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं. आप भी देखें ये मस्ती भरा वीडियो हमारे चीकू ऊर्फ किंग कोहली का!
Virat Kohli is a mood. 🤩❤️ pic.twitter.com/g4JXC4Mu56
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 13, 2024
विराट की बैटिंग पावर
आईपीएल 2024 में विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. बतौर ओपनर वो अब तक अपनी टीम के लिए खेले 5 मैचों में 2 अर्धशतक और एक शतकीय पारी खेल चुके हैं. पिछले 5 मैचों में कोहली ने 105.33 की औसत साथ ही 146.29 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. कोहली का अब तक का बेस्ट स्कोर नाबाद 113 रन रहा है और उन्होंने इस सीजन का पहला शतक भी लगाया था.