IPL 2024: काका वापस आ जाओ… विराट कोहली ने क्रिस गेल को गिफ्ट की आरसीबी जर्सी, फिर जो बोला वो गजब था

वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2011 से 2017 के बीच आईपीएल में आरसीबी के लिए दम दिखाया। आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करो या मरो के मैच में सीएसके को हराकर आईपीएल प्लेऑफ में प्रवेश किया। IPL 2024: एक वक्त था जब आईपीएल में क्रिस गेल की नाम की [

By ·

वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2011 से 2017 के बीच आईपीएल में आरसीबी के लिए दम दिखाया। आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करो या मरो के मैच में सीएसके को हराकर आईपीएल प्लेऑफ में प्रवेश किया।

IPL 2024: एक वक्त था जब आईपीएल में क्रिस गेल की नाम की तूंती बोला करती थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उन चुनिंदा टीम में से एक है, जिसके लिए क्रिस गेल ने जलवा दिखाया। 18 मई की रात जब आरसीबी हैरतंगेज तरीके से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई तब ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल भी मैदान पर ही मौजूद थे। चेन्नई सुपरकिंग्स पर शानदार जीत के बाद वह अपनी पुरानी टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। गेल से मजाक करते हुए विराट कोहली ने कहा कि अब मेरे पास आपसे ज्यादा आईपीएल छक्केे हैं।

आरसीबी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कोहली को गेल से यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘इस सीजन में मैक्सिसम छक्के, हां!’ गेल ने पूछा, ‘कितना?’37!” कोहली ने जवाब दिया। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 29 गेंदों में 47 रन की पारी में चार छक्कों के साथ सीजन में अब तक उनके छक्के की संख्या 37 हो चुकी है। अब उनके नाम 14 पारियों में 708 रन हैं और उनके पास ऑरेंज कैप है। वह एडिशन के सर्वोच्च रन स्कोरर हैं।

वीडियो में कोहली को गेल के साथ मस्ती करते और अगले आईपीएल सीजन में आरसीबी का ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ बनने के लिए चिढ़ाते हुए देखा जा सकता है। कोहली ने गेल से मजाक में कहा, ‘काका, अगले साल वापस आना। इम्पैक्ट प्लेयर नियम अभी लागू है। अब आपको फील्डिंग करने की जरूरत नहीं है। यह आपके लिए बनाया गया है।’ कोहली ने अपनी आरसीबी जर्सी पर हस्ताक्षर किए और गेल के लिए मैसेज लिखा, ‘क्रिस (काका को)। प्यार और शुभकामनाओं के साथ।’

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें