विराट कोहली के असली रेस्टोरेंट में पहुंचा हूबहू दिखने वाला उनका हमशक्ल, वीडियो में देख लीजिए आगे क्या हुआ

सोशल मीडिया पर नकली विराट कोहली का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। विराट कोहली का हमशक्ल इतना अधिक उनकी तरह दिखता है कि आप भी कन्फ्यूज हो जाएंगे। इस वीडियो पर यूजर्स काफी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। Virat Kohli look a like reached at his real restaurant: विराट कोहली के फैन दुनिया

By Shaikh Almina · 16/8/2024

सोशल मीडिया पर नकली विराट कोहली का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। विराट कोहली का हमशक्ल इतना अधिक उनकी तरह दिखता है कि आप भी कन्फ्यूज हो जाएंगे। इस वीडियो पर यूजर्स काफी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Virat Kohli look a like reached at his real restaurant: विराट कोहली के फैन दुनिया भर में मौजूद हैं। विराट कोहली कितने अच्छे खिलाड़ी ये तो सभी जानते हैं लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि क्रिकेटर के साथ-साथ वो एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। रेस्टोरेंट, जिम, फैशन, क्लब समेत कई स्टार्टअप में भी उन्होंने निवेश किया है। ‘वन8’ उनका काफी फेमस रेस्टोरेंट है जहां हाल ही में एक दिलचस्प वाक्या हुआ।

दरअसल विराट कोहली के ही रेस्टोरेंट में उनका हमशक्ल पहुंच गया वो भी पूरे लाव-लश्कर के साथ। कार्तिक शर्मा नाम के विराट के हमशक्ल इस कदर उनकी तरह दिखते हैं कि आप भी कन्फ्यूज हो जाएंगे। कार्तिक शर्मा दरअसल ब्लॉगर सार्थक सचदेव के साथ वहां पहुंचे। कार्तिक जैसे ही गाड़ी से उतरते हैं सड़क पर और आसपास के लोग उन्हें ध्यान से देखने लगते हैं।

जानें क्या हुआ

सिक्योरिटी के साथ कार्तिक और सार्थक अंदर जाते हैं और जहां हर कोई उन्हें देखकर चौंक जाता है। रेस्टोरेंट के रिसेप्शन पर मौजूद स्टाफ तो इस कदर कन्फ्यूज हो गया कि उसने बिना रिजर्वेशन के ही टेबल भी दे डाला। दोनों जैसे ही अंदर जाते हैं वेटर और कस्टमर भी ध्यान से उन्हें देखने लगते हैं। सभी को लगता है कि वाकई विराट कोहली रेस्टोरेंट में पहुंच गए हैं।

वेटर भी हुए कन्फ्यूज

https://www.instagram.com/reel/C-nTdyhogfP/?igsh=ejVpYWU1Z2FxOGo5

कई लोग तो उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनके पास चले जाते हैं। लेकिन जब पैसे देने की बारी आती है तो सार्थक स्टाफ से पूछते हैं कि वो रेस्टोरेंट के ब्रांड एंबेस्डर के लिए क्या स्पेशल करने जा रहे हैं। हालांकि वो इसका खुलासा वीडियो में नहीं करते हैं कि उन्हें पैसे देने पड़ते हैं या नहीं। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लगभग 3 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।

मिले जबरदस्त व्यूज

साथ ही इस वीडियो को अब तक 5.7 मिलियन व्यूज भी मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा है- ये तो मीशो वाला विराट कोहली है। दूसरे ने लिखा है- भाई ये तो नेक्स्ट लेवल हो गया। तीसरे ने लिखा है- किसी ने सोचा नहीं कि विराट के पास असली टैटू हैं। ये तो हद ही हो गया। चौथे ने लिखा है- तुम्हें पता है ना कि ये क्राइम है। वैसे आप इसे देखकर क्या कहना चाहेंगे? अपनी राय जरूर कमेंट करें।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full