IPL 2024: ‘किंग’ कोहली की सुरक्षा में हुई थीं बड़ी चूक… सवाई मानसिंह स्टेडियम में फिर घुसा फैन, विराट को लगाया गले
यह पहली बार नहीं है जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज कोहली से मिलने के लिए किसी फैन ने सुरक्षा घेरे को तोड़ा है. IPL 2024: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं और इसका मिसाल उस समय देखने को मिला जब शनिवार रात को जयपुर के सवाई मानस
यह पहली बार नहीं है जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज कोहली से मिलने के लिए किसी फैन ने सुरक्षा घेरे को तोड़ा है.
IPL 2024: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं और इसका मिसाल उस समय देखने को मिला जब शनिवार रात को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 के मैच के दौरान एक फैन मैदान के अंदर घुस गया और विराट कोहली को गले लगा लिया. यह पहली बार नहीं है जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज कोहली से मिलने के लिए किसी फैन ने सुरक्षा घेरे को तोड़ा है. मैच के दौरान कोहली फील्डिंग कर रहे थे और इस दौरान एक फैन उनके पास आ पहुंचा.
A fan entered into the ground to hug Virat Kohli 🫂#ViratKohli #Jaipur #RCBvsRR #RRvRCB #RRvsRCB pic.twitter.com/TcG1V9ADrU
— BANSI ,بنشی (@ImBansi07) April 6, 2024
कोहली के पास पहुंचते ही वह उनसे गले जा मिला. सोशल मीडिया पर किंग कोहली और फैन के बीच यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. विराट से गला मिलने के बाद सिक्योरिटी मैदान पर पहुंचा और फिर वहां से उस फैन को मैदान से बाहर निकालने में सफल रहा. उस फैन ने आरसीबी की जर्सी पहनी हुई थी और उसकी जर्सी के पीछे विराट कोहली का नाम और जर्सी नंबर-18 लिखा हुआ था.
आईपीएल 2024 में यह तीसरी बार हुआ है जब मैच के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली है. इससे पहले, 1 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के दौरान भी एक दर्शक मैदान में घुस गया था और वह रोहित शर्मा तथा ईशान किशन के जा पहुंचा था. इसके बाद सिक्योरिटी ने उसे पकड़कर मैदान से बाहर किया था.
उससे पहले, 25 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मैच में सुरक्षा की धज्जियां उड़ाई गई थी, जब विराट कोहली से मिलने के लिए एक फैन अचानक से उसके पास आ पहुंचा था. कोहली उस समय बल्लेबाजी कर रहा था और वो फैन सीधे उनके पास जा पहुंचा और कोहली के पैरों में जा गिरा था. इसके सिक्योरिटी उसे पकड़कर बाहर ले गया था.