Virat Kohli Special: ‘फिर आप मुझे देख भी नहीं पाएंगे…’, विराट कोहली की इस बात ने फैंस को कर दिया इमोशनल! देखें वीडियो
विराट कोहली ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे उनके फैंस काफी ज़्यादा इमोशनल हो रहे हैं. कोहली ने अपना करियर पूरा करने को लेकर बात की. Virat Kohli Special: विराट कोहली आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म का मुज़ाहिरा पेश कर रहे हैं. यह सीज़न कोहली के आईपीएल करियर का दूसरा बेस्ट सीज़न रहा. उन
विराट कोहली ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे उनके फैंस काफी ज़्यादा इमोशनल हो रहे हैं. कोहली ने अपना करियर पूरा करने को लेकर बात की.
Virat Kohli Special: विराट कोहली आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म का मुज़ाहिरा पेश कर रहे हैं. यह सीज़न कोहली के आईपीएल करियर का दूसरा बेस्ट सीज़न रहा. उन्होंने अब तक 13 मैचों में 661 रन बना लिए हैं, जो 2016 में 973 के बाद सबसे ज़्यादा हैं. लेकिन टूर्नामेंट के बीच विराट कोहली ने ऐसी बात कर दी, जो उनके फैंस को इमोशनल कर रही है.
दरअसल विराट कोहली के अपने संन्यास को लेकर बात की. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आधिकारिक सोशल मीडिया से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें कोहली ने अपना करियर खत्म करने के बारे में बात की. कोहली ने कहा कि वह हमेशा तो नहीं खेल सकते, इसलिए वह कोई ऐसी चीज़ नहीं छोड़ना चाहते हैं, जिससे उनको बाद में पछतावा हो.
वीडियो में कोहली से होस्ट ने पूछा, “बदलते हुए गेम में, विराट आपको क्या चीज़ ज़्यादा से ज़्यादा आगे बढ़ने के लिए भूखा रखती है? कैसे आप हर मैच में अपना बेस्ट देते हैं?” इस सवाल का जवाब देते हुए कोहली ने कहा, “स्पोर्ट्समैन के रूप हमारा करियर खत्म होगा. इसलिए मैं वापस काम कर रहा हूं. मैं ये सोचते हुए अपना करियर खत्म नहीं करना चाहता कि शायद मैंने यह कर लिया होता क्योंकि मैं हमेशा नहीं खेल सकता.”
किंग कोहली ने आगे कहा, “मेरे लिए क्रिकेट में कोई काम अधूरा न छोड़ना और बाद में पछतावा न करने के बारे में है. एक बार मेरा हो गया (क्रिकेट पूरा), मैं चला जाऊंगा. आप मुझे कुछ वक़्त के लिए नहीं देख पाएंगे. जब तक मैं खेल रहा हूं, मैं सबकुछ देना चाहता हूं जो मेरे पास है, बस यही चीज़ है, जो मुझे आगे जाने के लिए प्रेरित करती है.”
"I wanna give it everything I have till the time I play, and that's the only thing that keeps me going" 🤌
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 15, 2024
Virat's emotional but promising words while talking at the @qatarairways Royal Gala Dinner. 🗣️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 pic.twitter.com/htDczGQpNf
इमोशनल हुए फैंस
कोहली की इस बात ने फैंस को इमोशनल कर दिया. एक यूज़र ने वीडियो में कमेंट करते हुए लिखा, “इससे मेरी नींद खराब होगी. कभी खेलना बंद मत करिए विराट कोहली.” एक दूसरे यूज़र ने लिखा, “आपकी मौजूदगी बहुत है किंग. 2027 तक खेलिए, हमारे लिए आपकी मौजूदगी बहुत है.” इसी तरह फैंस ने अपने इमोशनल रिएक्शन दिए.
This is going to ruin my sleep. Never stop playing man 🙏 @imVkohli
— A (@_shortarmjab_) May 15, 2024
Your presence enough king🥺🥺
— ꜱᴘɪᴅᴇʏシ︎ (@AnushSpidey1) May 15, 2024
Play until 2027,your presence is enough for us @imvkohli 😭😭😭❤️❤️❤️❤️❤️❤️
2027 tak khel lo bhai tab tak 2 bache krlunga fir retirement pe itna dukh nhi hoga @imVkohli
— ` (@chixxsays) May 15, 2024