World Cup 2023: विराट कोहली के डांस से लेकर शुभमन और सारा के रोमांस तक, देखें वर्ल्ड कप के Viral Highlights
World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के फाइनल मैच का सभी को बेहद बेसब्री से इंतजार था. वहीं आज ये इंतजार खत्म हो चुका है. गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप की दो बड़ी टीमें भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने हैं. वहीं 1 महीने तक चलते वाले विश्
World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के फाइनल मैच का सभी को बेहद बेसब्री से इंतजार था. वहीं आज ये इंतजार खत्म हो चुका है. गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप की दो बड़ी टीमें भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने हैं. वहीं 1 महीने तक चलते वाले विश्व कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने कई इतिहास रचे हैं. इसके अलावा मैच के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए हैं. तो आइए आज हम आपको विश्व कप 2023 के कुछ यादगार हाईलाइट्स से रुबरु करवाते हैं.
मैदान में थिरके विराट कोहली
विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा सूर्खियां विराट कोहली ने बटोरी हैं. सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से लेकर 50 शतक लगाने तक विराट ने कई उपलब्धियां अपने नाम की है. वहीं मस्ती के मामले में भी विराट कोहली सबसे आगे हैं. ऐसे में विराट को कई बार मैदान में गाना गाते और ठुमके लगाते देखा गया है. दक्षिण भारत के खिलाफ हुए मुकाबले में विराट फील्डिंग के दौरान पत्नी अनुष्का शर्मा के गाने ऐंवई-ऐंवई पर नाचते दिखे थे जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था.
विराट ने उतारी शाहरुख खान की नकल
वहीं कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भी शाहरुख खान का गाना सुनकर विराट के अंदर का डांसर बाहर आ गया था. दरअसल मैच के दौरान स्टेडियम में अचानक शाहरुख की फिल्म जवान का सुपरहिट सॉन्ग चलेया बजने लगा था. ऐसे में विराट कोहली भी इस गाने को गुनगुनाते नजर आ रहे थे. तो वहीं कुछ देर बाद विराट ने गाना गाते हुए शाहरुख खान का सिग्नेचर स्टेप भी फॉलो किया था. विराट को शाहरुख के डांस मूव्स करते देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था.
डेविन वॉर्नर का पुष्पा स्टाइल
विश्व कप 2023 के दौरान चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया वर्सेज पाकिस्तान का शानदार मुकाबला देखने को मिला था. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. ऐसे में शतक लगाने के बाद वॉर्नर पुष्पा फिल्म में अल्लू अर्जून का सिग्नेचर स्टाइल कॉपी करते नजर आए थे. जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था.
शुभमन और सारा की केमिस्ट्री
वर्ल्ड कप 2023 में शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की सीक्रेट लव स्टोरी ने भी जमकर सूर्खियां बटोरी हैं. सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को अक्सर मैच के दौरान शुभमन गिल को चीयर्स करते देखा गया. जिसके बाद शुभमन और सारा का सीक्रेट रोमांस सभी की जुबां पर छा गया. वहीं करण जौहर के शो में अभिनेत्री सारा अली खान के बयान ने शुभमन और सारा के रिश्ते को हवा देने का काम किया था. इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने के दौरान सारा ने शुभमन के लिए खूब तालियां बजाई थीं. जिसके बाद दोनों का अफेयर एक बार फिर से सूर्खियों में आ गया था.
सेमीफाइनल में पहुंचे सितारे
विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित हुआ था. जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारों ने शिरकत की थी. इस मैच के दौरान जब विराट कोहली ने 50वां ODI शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा. तो मैदान में मौजूद रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा अडवाणी, जॉन अब्राहम, आकाश अंबानी और अनुष्का शर्मा ने जमकर तालियां बजाई थी.
ये भी पढ़ें – विश्व कप फाइनल में सलमान खान को है भारत की जीत पर भरोसा, कहा- जरुर जीतेगी टीम इंडिया