हार्दिक पंड्या की हूटिंग कर रहा था पूरा वानखेड़े स्टेडियम, विराट कोहली के एक इशारे ने सबका दिल जीत लिया
हार्दिक पंड्या जिस भी ग्राउंड पर आईपीएल मैच खेलने जा रहे हैं वहीं, वहां उनकी हूटिंग हो रही है. वानखेड़े स्टेडियम में बैठे आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में भी लोगों ने पंड्या की जमकर हूटिंग की. ये सब देखकर फील्डिंग कर रहे विराट कोहली ने वानखेड़े में मौजूद लोगों से इशारों इशारों में कहा
हार्दिक पंड्या जिस भी ग्राउंड पर आईपीएल मैच खेलने जा रहे हैं वहीं, वहां उनकी हूटिंग हो रही है. वानखेड़े स्टेडियम में बैठे आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में भी लोगों ने पंड्या की जमकर हूटिंग की. ये सब देखकर फील्डिंग कर रहे विराट कोहली ने वानखेड़े में मौजूद लोगों से इशारों इशारों में कहा कि भाई, वह भी इंडिया से खेलता है. पंड्या की हूटिंग की बजाय उसके गेम को इंज्वॉय करो और उसे भी चीयर करो.
MI vs RCB: मुंबई इंडियंस के नए नवेले कप्तान हार्दिक पंड्या को हूटिंग करने से लोग बाज नहीं आ रहे. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 25वें मुकाबले में भी लोगों ने पंड्या की हूटिंग की. दर्शकों की ओर से इस खराब व्यहार को देखकर विराट कोहली से रहा नहीं गया. कोहली ने इशारों इशारों में लोगों को बताया कि भाई, वो भी इंडिया से खेलता है. ऐसे में हूटिंग बंद करो और उसको चीयर करो. हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने इस मैच में आरसीबी को 7 विकेट से हरा दिया. पंड्या ने इस मैच में 350 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. मौजूदा चैंपियन मुंबई की 5 मैचों में यह दूसरी जीत है.
रोहित शर्मा की जगह जब से हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है तब से, वह ट्रोलर्स के निशाने पर पर हैं. आईपीएल मैच खेलने के लिए देश के जिस ग्राउंड पर वो जा रहे हैं वहां, लोग उनकी हूटिंग कर रहे हैं. मुंबई इंडियंस जब 197 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी तब, पंड्या जब ग्राउंड पर बैटिंग के लिए आ रहे थे तब स्टेडियम में मौजूद अधिकांश दर्शक उन्हें हूट कर रहे थे. इस दौरान जब विराट ने फील्डिंग करते हुए दर्शकों के इस व्यहार को देखा तो उन्होंने इशारों में कहा कि वह भी इंडिया के लिए खेलते हैं, इसलिए उनकी हूटिंग की बजाय उन्हें आप लोग चीयर करो.
Virat Kohli reminding the Mumbai crowd that Hardik Pandya is Indian player. My man is always there for his mates. ❤️#MIvsRCB #RCBvsMIpic.twitter.com/h7inUq3eOT
— Akshat (@AkshatOM10) April 11, 2024
हार्दिक पंड्या ने 6 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए. जब पंड्या मैच फिनिश कर पवेलियन की ओर लौट रहे थे तब, लोगों ने उनके साथ खराब व्यवहार नहीं किया. ऐसा लगा कि लोगों ने विराट की बात को मान ली. जसप्रीत बुमराह के 5 विकेट के बाद सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की आतिशी पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 7 विकेट से हरा दिया.
Virat Kohli was upset with the crowd when they boo at Hardik Pandya he asked the crowd to stop and they replied with Hardik-Hardik Chants.❤️
— 𝐂𝐄𝐎⚔️🚩☠️ (@ChampuChoudhary) April 11, 2024
Only a heartless person can hate this man. #MIvsRCB #RCBvsMI #RCBvMI #HardikPandya #surya #SuryaKumarYadav #RohitSharma𓃵 #ViratKohli pic.twitter.com/v5vlrYEBQv
ईशान ने सिर्फ 34 गेंद में सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 69 रन बनाए. वहीं सूर्यकुमार ने 19 गेंद में 52 रन की पारी खेली जिसमें चार छक्के और पांच चौके शामिल थे. मुंबई इंडियंस ने आरसीबी से मिला 197 रन का लक्ष्य 15 . 3 ओवर में हासिल कर लिया. ईशान ने मोहम्मद सिराज के दूसरे ही ओवर में तीन छक्कों और एक चौके समेत 23 रन लेकर मैच की दिशा तय कर दी. आरसीबी ने छठे ओवर में ग्लेन मैक्सवेल को गेंद सौंपी जिसके ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाकर ईशान ने 23 गेंद में इस सत्र में अपना पहला अर्धशतक लगाया.