Virat Kohli की बायोपिक के लिए बेस्ट है ये एक्टर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर फैंस ने बताई च्वॉइस
Virat Kohli: क्रिकेटर्स की बायोपिक बनाने का चलन बॉलीवुड में आम हो गया है. पहले भी कई क्रिकेटर्स पर बायोपिक बन चुकी है. जिसमें महेंद्र सिंह धोनी से लेकर कपिल देव और मोहम्मद अजरुद्दीन का नाम शामिल है. वहीं जल्दी ही सौरव गांगुली की बायोपिक भी रिलीज होने वाली है. जिसमें अभिनेता आयुष्
Virat Kohli: क्रिकेटर्स की बायोपिक बनाने का चलन बॉलीवुड में आम हो गया है. पहले भी कई क्रिकेटर्स पर बायोपिक बन चुकी है. जिसमें महेंद्र सिंह धोनी से लेकर कपिल देव और मोहम्मद अजरुद्दीन का नाम शामिल है. वहीं जल्दी ही सौरव गांगुली की बायोपिक भी रिलीज होने वाली है. जिसमें अभिनेता आयुष्मान खुराना लीड रोल निभाएंगे. ऐसे में बायोपिक बनाने की इस लिस्ट में अब विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम भी जुड़ने वाला है.
विराट कोहली की बायोपिक
बेशक विराट कोहली की बायोपिक पर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. मगर फैंस पहले से ही इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं. दरअसल विराट कोहली ने खेल के मैदान में कई झंडे गाड़े हैं. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से लेकर कई मामलों में विराट नम्बर वन खिलाड़ी हैं. मगर विराट की पर्सनल लाइफ आज भी लोगों के लिए सस्पेंस हैं. वहीं फैंस विराट की सक्सेस स्टोरी जानने को भी बेताब हैं. ऐसे में विराट कोहली के फैंस ने खुद अपनी च्वॉइस बता दी है.
विराट की बायोपिक के लिए बेस्ट एक्टर
विराट कोहली की बायोपिक में कौन सा सुपरस्टार लीड रोल निभाएगा. इसपर अभी तक कोई संकेत नहीं मिला है. मगर फैंस ने अपनी राय बताना शुरू कर दिया है. लोगों ने विराट की बायोपिक के लिए अपने फेवरेट हीरो का नाम बताया है. वहीं फैंस के दिमाग में सबसे पहले शाहिद कपूर का नाम सामने आया है. कई लोगों का मानना है कि, विराट को रोल निभाने के लिए शाहित बेस्ट एक्टर हो सकते हैं.
शाहिद कपूर का वीडियो वायरल
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के प्रमोशन में व्यस्त हैं. ऐसे में शाहिद हाथ में बल्ला लिए विराट कोहली की नकल उतारते दिखाई दे रहे हैं. पिछले एक इंटरव्यू में विराट ने सभी को बताया था कि वो बहुत फूडी हैं. ऐसे में शाहिद विराट के इसी स्टाइल की मिमिक्री कर रहे हैं. जो फैंस को काफी पसंद आई है.
फैंस ने किए मजेदार कमेंट
शाहिद की वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “कौन-कौन ये जानता है कि ये विराट पाजी का ऑडियो है”. दूसरे यूजर ने लिखा, “भाई साहब इसलिए ही कह रहा हूं कि शाहिद कपूर विराट कोहली की बायोपिक के लिए सबसे बेस्ट च्वाइस हैं. अन्य यूजर ने लिखा, “शाहिद में इस वक्त विराट कोहली ही नजर आ रहा है”.
बता दें कि, शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 9 फरवरी को रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.